script2019 का अंतिम शनि प्रदोष आज, इस उपाय को करने से हर कष्ट दूर करेंगे शनिदेव | Shani Pradosh Vrat: how to happy shani dev | Patrika News

2019 का अंतिम शनि प्रदोष आज, इस उपाय को करने से हर कष्ट दूर करेंगे शनिदेव

locationभोपालPublished: Nov 09, 2019 12:52:14 pm

Submitted by:

Devendra Kashyap

शनिदेव न्याय का देवता हैं और वे हमेशा मनुष्य के साथ न्याय ही करते हैं।

shani_pradosh.png
शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है और यह हमेशा मनुष्य के साथ न्याय ही करते हैं। कहा जाता है कि जैसा मनुष्य के कर्म होते हैं उसी के अनुसार शनिदेव फल प्रदान करते हैं।

बताया जाता है कि जिससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं, उसके जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है, अगर आप भी शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इसके लिए आज का दिन सबसे शुभ माना गया है।

क्योंकि आज प्रदोष है, अगर प्रदोष व्रत शनिवार के दिन होता है तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह प्रदोष वर्त इस वर्ष का अंतिम शनि प्रदोष व्रत है।


प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है लेकिन यह प्रदोष व्रत शनिवार के दिन पड़ी है, इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ शनिदेव की पूजा की जाती है।

ऐसे में आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे आप आज के दिन कर के शनिदेव से मिलने वाले सारे कष्ट दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज के दिन कौन से उपाय करने हैं…

नौकरी के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े, इसके लिए शनि प्रदोष व्रत के दिन नाव की कील लेकर इसकी अंगूठी बनवाकर धारण करें और सुबह-शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे नौकरी से संबंधित दिक्कतें दूर होंगी।

अगर किसी के जीवन में शनि के द्वारा अशुभ फल की प्राप्ति हो रही है तो उसे कम करने के लिए सबसे पहले मांस-मदिरा का सेवन करना बंद करें। इसके अलावा आज के दिन शनि मंत्र ‘ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः’ का जप करें। ऐसा करने से शनि के अशुभ प्रभाव धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।

अगर शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह की परेशानी हो तो आज के दिन किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और सुंदरकांड का पाठ करें। ऐसा करने से आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल बनेगी।

अगर व्यवसाय में किसी प्रकार की परेशानी हो रही है तो आज के दिन भगवान शिव का अभिषेक करें और शनि स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से व्यवसाय संबंधित सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो