scriptsharad purnima 2017 : खीर के चमत्कारिक फायदे, शरीर के लिए है लाभदायक | sharad purnima 2017 benefit of kheer | Patrika News

sharad purnima 2017 : खीर के चमत्कारिक फायदे, शरीर के लिए है लाभदायक

Published: Oct 05, 2017 12:18:23 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

sharad purnima : एक ऐसा दिन है जब माता लक्ष्मी का पृथ्वी लोक पर आगमन होता है। पूर्णिमा की रात उनके स्वागत में चन्द्रमा भी अपनी रौशनी में कोई कमी…

एक ऐसा दिन है जब माता लक्ष्मी का पृथ्वी लोक पर आगमन होता है। पूर्णिमा की रात उनके स्वागत में चन्द्रमा भी अपनी रौशनी में कोई कमी नहीं रखता। इस दिन के बाद से सर्दियों का आगमन शुरू हो जाता है। इस दिन मंदिरों में जो खीर बनती है उसका बड़ा महत्त्व है। खीर बनने के बाद भोग लगने तक खुले आसमान में रखने से वो एक दवा का रूप ले लेती है। चंद्र दर्शन और पॉजिटिव एनर्जी के बाद खीर एक दवा होती है जो श्वसन जैसी बिमारियों में काम ली जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी का आगमन होता है।

को अपने गुरु और आराध्य देव के मंदिर जाएँ। वहां अपनी श्रद्धा अनुसार दूध या मेवे आदि लेकर जाएँ और खीर बनने में योगदान करें। रात्रि में जब खीर का भगवान को भोग लगाया जाये तब तक भजन संध्या में आनंद उठाएं। खीर की प्रसादी को अपने परिवार में सभी सदस्यों को बांटे। सुबह रोजाना का कार्य से निवृत होकर खाना खाने से पहले खीर खाएं। इस खीर से पेट और श्वसन सम्बंधित बीमारियां दूर होती है।
घर पर भी बना सकते है।

मंदिर में खीर प्रसादी के तौर पर मिलती है जिसकी मात्रा कम होती है ऐसे में आप अपने घर पर भी बना सकते हैं। खीर बनाने के बाद उसे सूती कपडे से ढककर छत पर रख दें। यहाँ चन्द्रमा की किरणे खीर पर पड़ती रहें। कपड़ा सिर्फ मक्खी मच्छर के लिए हो, सिर्फ नाम का। इस खीर को रात्रि में और सुबह जल्दी खाने से बहुत लाभ होता है।
यह भी एक दवा जो शरद पूर्णिमा पर विशेष तैयार की जाती है।
100 ग्राम काली मिर्च
400 ग्राम देशी घी
400 ग्राम बुरा तीनो को मिलाकर रात्रि में छत के ऊपर रख देवें। चन्द्रमा की किरणों के द्वारा उनमें पॉजिटिव एनर्जी समा जाती है। इस मिश्रण को परिवार के सदस्यों के साथ खाना चाहिए। मात्रा के तौर पर आप एक चम्मच ही लें जो सुबह भूखे पेट खाएं। इससे आँखों की रौशनी में बढ़ोतरी होती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो