scriptइस सप्ताह के व्रत त्योहार तथा शुभ मुहूर्त | Patrika News
त्योहार

इस सप्ताह के व्रत त्योहार तथा शुभ मुहूर्त

2 Photos
6 years ago
1/2

इस सप्ताह आने वाले व्रत-त्योहार तथा शुभ मुहूर्त का विवरण निम्न प्रकार हैं।

८ अप्रेल : कालाष्टमी।
११ अप्रेल : महा. ज्योतिबा फूले जयंती, पंचक दोपहर १२.३७ से प्रारम्भ।
१२ अप्रेल : वरुथिनी एकादशी व्रत सबका, श्री वल्लभाचार्य जयंती, पंचक व महापात रात्रि ११.०५ से अंतरात्रि ५.०५ तक।
१३ अप्रेल : प्रदोष व्रत, पंचक व श्री सैन जयंती।
१४ अप्रेल : वैशाख संक्रान्ति, सूर्य मेष में प्रवेश प्रात: ८.१३ पर मेष की संक्रांति ४५ मु., पुण्यकाल दोपहर बाद २.३७ तक, मीन मलमास समाप्त, डॉ. अम्बेडकर जयंती, मेष संक्रांति (ओडिशा में), वैशाखी (पंजाब में), विशु (केरल में), मेषादि (बंगाल में), मास शिवरात्रि, पंचक व शब्बे मिराज (मु.) और गंडमूल प्रारम्भ रात्रि ४.२८ से।

2/2

शुभ मुहूर्त
८ अप्रेल : विपणि-व्यापारारम्भ उत्तराषाढ़ा में।
१० अप्रेल : प्रसूतिस्नान और हलप्रवहण श्रवण नक्षत्र में भद्रा पूर्व।
११ अप्रेल : नामकरण, अन्नप्राशन व हलप्रवहण सभी धनिष्ठा में।
१४ अप्रेल : गृहारम्भ अशुद्ध अतिआवश्यकता में उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में (संक्रांति दिन दोष हैं)।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.