scriptराजयोग में शुरु हुआ अप्रेल का महीना, इन राशिवालों पर बरसेगी लक्ष्मी, भर जाएंगे घर-भंडार | Weekly horoscope this week in hindi | Patrika News

राजयोग में शुरु हुआ अप्रेल का महीना, इन राशिवालों पर बरसेगी लक्ष्मी, भर जाएंगे घर-भंडार

Published: Apr 01, 2018 10:08:49 am

व्यापारियों के लिए बुधवार, गुरुवार पारंपरिक व्यवसाय की दृष्टि से श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर।

university celebrate ram janmotsav

university celebrate ram janmotsav

राजयोग नामक शुभ योग ? व द्विपुष्कर नामक शुभाशुभ योग सायं ५.०५ से अंतरात ५.५२ तक। राजयोग में समस्त धार्मिक व मांगलिक कार्य शुभ होते हैं। द्विपुष्कर योग में कोई भी शुभाशुभ या लाभ-हानि का कार्य घटित हो तो वैसा ही एक बार और घटित होता है। इसलिए लाभ के व शुभ कार्यों की सम्पन्नता के लिए लोग इस योग की प्रतीक्षा में रहते हैं।
मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
चित्रा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह रविवार की शाम तक अस्थिरता वाला रहेगा। उसके बाद स्थिति में परिवर्तन होगा। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से मंगल , बुध, गुरुवार में सफलता व लाभ की प्राप्ति होगी। व्यापारियों के लिए बुधवार, गुरुवार पारंपरिक व्यवसाय की दृष्टि से श्रेष्ठ है। नौकरीपेशा में प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर।
वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
मित्रों के सहयोग से कार्य में प्रगति। सप्ताह मध्य विशेष अनुभव करवाएगा। परिवार में प्रसन्नता के साथ मांगलिक कार्य के अवसर आएंगे। व्यापारियों के लिए गुरुवार का दिन लाभ दिलवाएगा। नौकरीपेशा में शैक्षणिक योग्यता का पदेन लाभ मिलेगा। महिला व छात्रों को शासकीय या गैरशासकीय क्षेत्र में सेवा के अवसर।
मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
अनुकूल समय है। धर्म के प्रति विश्वास बढ़ेगा। परिजनों के माध्यम से समस्याओं का समाधान संभव है। योग्यता का लाभ लेते हुए नए व्यवसाय में आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूलता। नौकरीपेशा में प्रबंधन के पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को व्यावसायिक या प्रबंधन में अवसर मिलेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
रुके कार्याों में गति होने से प्रसन्नता का अनुभव। संगठन के माध्यम से संस्था को लाभ मिल सकता है। सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। व्यापारियों के लिए आधुनिक संयंत्रों का क्षेत्र लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को आंतरिक परमाणविक संरचना से जुड़े क्षेत्र में राष्ट्रीय अवसर मिल सकते हैं।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
व्यावसायिक दृष्टिकोण से नए क्षेत्र का चयन तथा निवेश संभव है। व्यवस्थित योजना लाभ देगी। आंतरिक अनुबंध में प्रयास करें। व्यापारियों के लिए बाजार की स्थिति मिश्रित फल देगी। नौकरीपेशा में शासकीय पद का लाभ। महिला-छात्रवर्ग को जिला या ग्राम या नगरीय प्रशासन में सेवा काअवसर मिल सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
समायोजन का समय है। विवादों पर नियंत्रण करना होगा। धार्मिक दृष्टिकोण का लाभ दिखाई देगा। बाहरी यात्रा का योग बन रहा है। प्रसन्नता में समय बीतेगा। व्यापारियों के लिए आर्थिक योग उत्तम है। नौकरीपेशा में परिवर्तन के साथ पद का लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को डिजीटल के क्षेत्र में शोध से जुड़ा अवसर मिल सकता है।
तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
उत्तम स्वास्थ्य का अनुभव होगा। कार्य की दृष्टि से विस्तारित योजना बनाएंगे। विदेश से संबंधित व्यवसाय का चयन हो सकता है। यात्रा भी संभव है। प्रयास करें। व्यापारियों के लिए धातुओं का बाजार लाभ प्रदान करेगा। नौकरीपेशा में कनिष्ठों का सहयोग करते हुए प्रसन्नता का अनुभव होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को रेलवे में अवसर।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
न्यायिक दृष्टिकोण से सही समय है। कार्य संधारण करते हुए समस्याओं का समाधान कर लें। पारिवारिक असंतुलन से बचें। सम्मान की दृष्टि से परिवार को आगे बढ़ाएं। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल के सौदे लाभप्रद हो सकते हैं। नौकरीपेशा में प्रशासकीय वर्ग परेशान होगा। महिला, छात्रों को प्रयासों से मिलेगी सफलता।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आर्थिक दृष्टिकोण से अनुकूलता का अनुभव होगा। लाभ के अवसर स्वत: आएंगे। व्यवस्थित कार्यप्रणाली प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। व्यापारियों के लिए प्राचीन धरोहर से संबंधित रख-रखाव का क्षेत्र लाभ देगा। नौकरीपेशा में पद वृद्धि के साथ आर्थिक लाभ। महिला, छात्रों को बैंकिंग क्षेत्र में सेवाओं के अवसर तथा प्रयास में सफलता।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों के लिए रासायनिक खाद का क्षेत्र दीर्घकालिक लाभ के लिए उचित रहेगा। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देने लगेगा। महिला और छात्रवर्ग को कम्युनिकेशन से जुड़े इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अवसर मिलने की संभावना है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
परिवर्तन का मन होगा। बाहरी क्षेत्रों से व्यवसाय की नई रूपरेखा तय करेंगे। आंशिक निवेश का लाभ मिल सकता है। प्रस्तावों पर गंभीरता से सोचे। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग इकाई लाभ प्रदान करेगी। नौकरीपेशा में अद्र्ध शासकीय अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को कॉर्पोरेट सेक्टर में सेवा का अवसर मिल सकता है।
मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मांगलिक कार्य का अवसर मिल सकता है। परिजनों का सहयोग समस्याओं का समाधान करेगा। नई सम्पत्ति के क्रय करने का योग है। व्यापारियों के लिए सामुद्रिक क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय में उपमहाद्विपीय दृष्टिकोण से लाभ। नौकरीपेशा में अनुभव का लाभ दिखाई देगा। महिला, छात्रवर्ग को यूजीसी से संबंधित अवसर।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो