त्योहार

Guru Purnima 2021: इस गुरु पूर्णिमा राशिनुसार करें ये दान, हर परेशानी होंगी दूर

राशि के अनुसार दान करने का विशेष महत्व…

Jul 23, 2021 / 02:27 pm

दीपेश तिवारी

Guru purnima 2021

इस साल यानि 2021 में आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 24 जुलाई, शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। सनातन संस्कृति में गुरु को भगवान स्वरूप माना गया है। ऐसे में यह दिन गुरु पूजन के लिए निर्धारित है, जिसके चलते गुरु पूर्णिमा पर शिष्य अपने गुरुओं की पूजा-अर्चना करते है।

वहीं गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसी दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास ऋषि जिन्हें हम वेदव्यास के नाम से भी जानते हैं का जन्म हुआ था और उन्होंने ही सबसे पहले चारों वेदों का ज्ञान दिया था।

ज्योतिष के जानकार सुनील शर्मा के अनुसार ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन भी अपनी राशि के अनुसार दान करने का विशेष महत्व माना जाता है।

Must Read- कब है आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि, जानें गुरु की पूजा करने से मिलेगा कौन सा आशीर्वाद?

आइए जानते हैं किस राशि के जातक क्या दान करें…

1. मेष राशि
मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों के लिए इस पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
2. वृषभ राशि
शुक्र के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों के लिए इस पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान शुभ माना गया है।

3. मिथुन राशि
बुध के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को इस पूर्णिमा के दिन हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए।
4. कर्क राशि
चंद्र के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को इस पूर्णिमा के दिन चावल का दान करना शुभ माना जाता है।

5. सिंह राशि
सूर्य के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को इस पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना चाहिए।
6. कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दिन जानवरों खासकर गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। इस राशि के स्वामी भी बुध ही हैं।

7. तुला राशि
तुला राशि भी शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है,ऐसे में इस पूर्णिमा को इस राशि के जातकों को कन्याओं को खीर का खिलाना शुभ माना गया है।

8. वृश्चिक राशि
मंगल के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को भी इस पूर्णिमा के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए।

9. धनु राशि
बृहस्पति देव के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को इस पूर्णिमा के दिन मंदिर में चने का दान शुभ माना गया है।

10. मकर राशि
शनि के स्वामित्व वाली इस राशि के जातकों को इस पूर्णिमा को कंबल दान करना चाहिए।

11. कुंभ राशि
वहीं शनि की ही स्वामित्व वाली दूसरी राशि कुंभ के जातकों के लिए इस दिन काली उड़द दाल दान शुभ माना गया है।

12. मीन राशि
देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली इस राशि के लोगों को इस पूर्णिमा पर हल्दी के अलावा बेसन से बनी मिठाई का दान करना चाहिए।

Home / Astrology and Spirituality / Festivals / Guru Purnima 2021: इस गुरु पूर्णिमा राशिनुसार करें ये दान, हर परेशानी होंगी दूर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.