scriptविदेशी योगदान (नियमन) कानून में संशोधन को वापस ले सरकार- आप  | AAP disputes amendment to be made in FCRA | Patrika News

विदेशी योगदान (नियमन) कानून में संशोधन को वापस ले सरकार- आप 

Published: Apr 03, 2016 06:00:00 pm

आप ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस को उन पर चल रहे विदेशी चंदा मामले के आरोपों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

arvind kejriwal

arvind kejriwal

नई दिल्ली। विदेशी योगदान (नियमन) कानून में केंद्र द्वारा प्रस्तावित किए गए बदलावों को आम आदमी पार्टी ने तत्काल वापस लेने की मांग की है। आप ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस को उन पर चल रहे विदेशी चंदा मामले के आरोपों से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

आप ने कहा गया कि जेटली ने जब 29 फरवरी को वित्त विधेयक पेश किया था तो पूर्वप्रभावी तरीके से एफसीआरए में संशोधन का प्रस्ताव रखा था, जिसका अब मीडिया ने खुलासा किया है। यह पूरी तरह से गैर-कानूनी और न्याय को कमजोर करने वाला है क्योंकि मार्च 2014 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही विदेशी चंदा स्वीकार करने का दोषी ठहराया था।

बयान में कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो