कारोबार

अमेजन का हिंदी वर्जन हुअा लांच, देश की बनी पहली र्इ-काॅमर्स कंपनी

फ्लिपकार्ट आैर वालमार्ट के विलय के बाद अमेजन भारत में अपने मार्केट को बचाने आैर फैलाने के लिए कर्इ तरह के कदम उठा रही है। अब अमेजन ने भारतीयों को रिझाने के लिए अपनी वेबसाइट को हिंदी में लांच कर दिया है।

Sep 04, 2018 / 01:40 pm

Saurabh Sharma

अमेजन का हिंदी वर्जन हुअा लांच, देश की बनी पहली र्इ-काॅमर्स कंपनी

नर्इ दिल्ली। फ्लिपकार्ट आैर वालमार्ट के विलय के बाद अमेजन भारत में अपने मार्केट को बचाने आैर फैलाने के लिए कर्इ तरह के कदम उठा रही है। अब अमेजन ने भारतीयों को रिझाने के लिए अपनी वेबसाइट को हिंदी में लांच कर दिया है। जिससे इंग्लिश ना समझने वाले लोग भी र्इ-काॅमर्स के माध्यम से खरीदारी कर सके। साथ हिंदी भाषी लोग भी अमेजन के कस्टमर्स की संख्या में इजाफा कर सके। अमेजन के इस कदम के बाद से वो देश की पहली इंटरनेशनल हिंदी र्इ-काॅमर्स वेबसाइट बन गर्इ है।

ये होंगे फायदे
– इंग्लिश ना समझने वाले करोड़ों भारतीय लाेग भी र्इ-काॅमर्स साइट से खरीदारी करने लाभ ले सकेंगे।
– इस हिंदी साइट से देश के 10 करोड़ लोगों को फायदा होने की उम्मीद है।
– वेबसाइट पर मौजूद सभी उत्पदों की जानकारी हिंदी में दी गर्इ है। जिन्हें समझने में काफी आसानी होगी।
– आप आसानी से हिंदी में डील, छूट की जानकारी ले सकते हैं।
– साथ ही अपने आॅर्डर का भुगतान करने के लिए भी आप हिंदी कर आॅप्शन चुन सकते हैं।
– यह सुविधा एप आैर वेबसाइट वर्जन दोनों में उपलब्ध हैं।

हिंदी में करें दीपावली का पहला आॅर्डर
अमेजन इंडिया के कैटेगिरी मैनेज्मेंट के वाइस प्रेसीडेंट मनीष तिवारी का कहना है कि वेबसाइट आैर एप का पहला वर्जन देश के 10 करोड़ लोगों को सुविधा देगा। पहली बार किसी भारतीय भाषा को लांच करने से भारत के करोड़ों हिंदी भाषी ग्राहक त्यौहार के मौसम में अपने पसंदीदा उत्पाद खरीद सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब देश के लोग अमेजन के इस नए वर्जन के थ्रू दीपावली की शाॅपिंग आराम से कर सकते हैं।

कैसे करें अपडेट
जो लोग अमेजन के एंड्राॅयढ शाॅपिंग एप आैर वेबसाइट पर हिंदी में खरीदारी करना चाहते हैं वो लेफ्ट साइड पर मेन्यू से भाषा का विकल्प चुन सकते हैं। बाद में इसमें बदलाव भी इसी तरह से किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार अमेजन इंडिया के किशोर थोटा ने बताया कि ग्राहकों को अभी सर्च आैर डिलीवरी एड्रेस इंग्लिश में ही मिलेगी। लेकिन बाद में इसमें कर्इ चीजों को हिंदी में कर दिया जाएगा।

Home / Business / अमेजन का हिंदी वर्जन हुअा लांच, देश की बनी पहली र्इ-काॅमर्स कंपनी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.