script

अरुण जेटली ही पेश करेंगे अंतरिम बजट, 1 फरवरी से पहले भारत आएंगे वापस

locationनई दिल्लीPublished: Jan 21, 2019 06:01:13 pm

Submitted by:

manish ranjan

अरुण जेटली के अमरीका जाने के बाद से ही तमाम कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल वह बजट पेश नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको बता दें कि ये सभी कयास फेल हो गए हैं।

arun jaitely

नई दिल्ली। अरुण जेटली के अमरीका जाने के बाद से ही तमाम कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल वह बजट पेश नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको बता दें कि ये सभी कयास फेल हो गए हैं। उनके अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक जेटली शुक्रवार को भारत वापस आ जाएंगे और 1 फरवरी को बजट पेश करेंगे।


25 फरवरी तक वापस आ जाएंगे जेटली

अधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि अरुण जेटली 25 फरवरी की शाम तक भारत आ जाएंगे और अंतरिम बजट उन्हीं के द्वारा पेश किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट के डॉक्यूमेंटस की प्रिटिंग भी सोमवार से शुरू हो गई है।


13 जनवरी को गए थे अमरीका

13 जनवरी को जेटली अमरीका के लिए रवाना हुए थे। उनकी किडनी में हुए इंफेक्शन की जांच कराने के लिए वे अमरीका गए थे। इससे पहले मई, 2018 में भी उन्हें रेनल ट्रांसप्लांट सर्जरी से गुजरना पड़ा था। उनके अमरीका रवाना होने के बाद लोगों ने कयास लगाए थे कि वह इस साल अंतरिम बजट पेश नहीं कर पाएंगे। यह बजट चुनाव से पहले पेश होने वाला आखिरी बजट है।


ये बजट नहीं होगा सामान्य

जेटली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सामान्य अंतरिम बजट या वोट ऑन अकाउंट नहीं होगा। इससे पहले जो भी अंतरिम बजट होता था। वह बहुत ही सामान्य होता था और चुनाव हो जाने के बाद सरकार के द्वारा पूर्ण बजट को पेश किया जाता था।


‘हलवा सेरेमनी’ का हुआ आयोजन

सूत्रों के मुताबिक इस अंतरिम बजट में सरकार किसानों की आय बढ़ा सकती है। इसके साथ ही कृषि उत्पादन लागत घटाने और किसानों के लिए क्रेडिट फ्लो बढ़ाने के लिए नए नियम लागू कर सकती है। वहीं, सोमवार को वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन और शिव प्रताप शुक्ला ने ‘हलवा सेरेमनी’ का आयोजन करके बजट के पेपर्स की प्रिटिंग को शुरू कर दिया है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

ट्रेंडिंग वीडियो