scriptकिसी नेता या फिल्‍म स्‍टार से कम नहीं आसाराम की संपत्ति | asaram bapu earns more than 2300 cr since 1972 | Patrika News

किसी नेता या फिल्‍म स्‍टार से कम नहीं आसाराम की संपत्ति

Published: Apr 25, 2018 01:07:56 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

आसाराम बापू के देश ही नहीं विदेशों में भी आश्रम हैं, देश में कई हजार बाल संस्‍कार केंद्र स्‍थापित हैं, उनकी संपत्ति करीब 2300 करोड़ से अधिक है।

asaram bapu

asaram bapu

नई दिल्‍ली। जिस दिन का सिर्फ देश को ही नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक देशों के लोगों को इंतजार था, वो आ गया। आशाराम बापू पर जोधपुर की अदालत ने रेप का दोषी पा लिया है। खैर इस मामले में कई तरह की आप खबरें या पढ़ रहे होंगे या फिर पढ़ ली होगी। लेकिन हम जो आपके सामने लेकर आ रहे हैं वो है उनकी खरबों रुपयों की संपत्ति के बारे में। आसाराम बापू के पास देश और विदेश में इतनी संपत्ति है जितनी फिल्‍म स्‍टार या नेता के पास भी नहीं होगी। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उनकी संपत्ति देश के अलावा और किन-किन देशों में फैली हुई है? साथ ही उसकी कीमत क्‍या है?

कहां और कब बनाया था अपना पहला आश्रम?
आसाराम बापू की शुरूआत दिल्‍ली हरियाण या उत्‍तर प्रदेश के किसी राज्‍य से नहीं हुई थी। उनका पहला ठिकाना था गुजरात। जहां से उन्‍होंने अपने बाबागिरी के करियर की शुरूआत की थी। गुजरात के अहमदाबाद जिले के साबरमति के किनारे मुटेरा कस्‍बे में अपना पहला आश्रम तैयार किया था। 1972 में बनाए गए इस आश्रम को बनाने के बाद शायद उन्‍हें भी इस बात का यकीन नहीं था कि वो इतने आगे निकल आएंगे।

आसाराम के हैं विदेशों में आश्रम
मुटेरा में आश्रम बनाने के बाद उन्‍होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद उनके पॉलिटिकल टर्म और भक्‍तों की संख्‍या ऐसे बढ़ते गए जैसे पेड़ों की जड़े जमीन के अंदर फैल जाती हैं। और अपनी शाखाओं को उन्‍होंने देश के दूसरे शहरों के साथ विदेशों तक में फैला लिया। आसाराम के देश और विदेश में छोटे-बड़े 427 से भी ज्यादा आश्रम हैं। इसके साथ ही नेपाल, दुबई, हॉन्ग-कॉन्ग, अमेरिका, इंग्लैंड और सिंगापुर और अफ्रीका में भी आसाराम के आश्रम बने हुए हैं। आसाराम के अमेरिका में 9 और नेपाल में 5 आश्रम मौजूद हैं।

2300 करोड़ से अधिक की संपत्ति
देश और विदेश में फैले आसाराम के आश्रम के अलावा करीब 17,000 बाल संस्कार केंद्र भी मौजूद हैं। जिनकी कीमत करोड़ों रुपए हैं। अगर उनकी संपत्ति की गणना की जाए तो वो 2300 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि एक छोटी सी कुटिया से शुरूआत करने वाले आसाराम कहां तक पहुंचे। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि वो पिछले पांच साल से जेल में बंद हैं। अगर उनपर कोई चार्ज नहीं होता तो उनकी संपत्ति आज कई गुना बढ़ी हुई होती।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो