scriptफेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां दे रही हैं बंपर डिस्काउंट, LED TV पर 50 प्रतिशत तक छूट | Best Offers On Smart LED TV on Amazon And Flipkart, Check Price List | Patrika News

फेस्टिव सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां दे रही हैं बंपर डिस्काउंट, LED TV पर 50 प्रतिशत तक छूट

Published: Oct 22, 2020 05:12:20 pm

Submitted by:

Soma Roy

Offers on Smart LED Tv : ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर भारी छूट, स्मार्ट टीवी पर मिल रहे अच्छे ऑफर
एलजी से लेकर सोनी ब्राविया तक के स्मार्ट टीवी बेहतर फीचर्स के साथ कम रेट में पाने का मौका

tv1.jpg

Offers on Smart LED Tv

नई दिल्ली। फेस्टिव सीजन (Festive season offers) के आते ही हर जगह सेल लग गई है। चूंकि कोरोना के कहर के चलते अभी भी लोग ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) करना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ई-कॉमर्स कंपनियां कस्टमर्स के लिए ढ़ेरों ऑफर लेकर आई हैं। कुछ कंपनियां जहां इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर बंपर डिस्काउंट दे रही हैं। तो किसी में कपड़ों से लेकर ग्रॉसरी तक में भारी छूट है। इन दिनों ऑनलाइन LED TV पर भी अच्छा ऑफर चल रहा है। आप डील ऑफ द डे में इसे आधे दाम में भी खरीद सकते हैं। तो किस वेबसाइट पर टीवी पर मिल रहा है सबसे ज्यादा डिस्काउंट आइए जानते हैं।
Sony Bravia (43 इंच)
Sony Bravia के 43 इंच फुल HD Smart LED TV 2020 मॉडल का मार्केट रेट 44,990 रुपए है।मगर अमेजॉन पर इसमें आपको 22 परसेंट की छूट मिलेगी। जिसके चलते आपको ये डिस्काउंट के बाद 34,990 रुपए में मिलेगा। अभी ये डील ऑफ द डे में ट्रेंड पर है। ब्लैक कलर का ये स्मार्ट टीवी 2 HDMI पोर्ट्स, ब्लू रे प्लेयर्स और गेमिंग कंसोल जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध है।
LG 4K Ultra HD Smart TV (65 इंच)
एलजी का 4K Ultra HD Smart IPS LED TV 41 पर इस वक्त ऐमजॉन में अच्छी डील मिल रही है। इस पर आपको 43 फीसदी छूट मिल रही है। इसकी एमआरपी 2,89,990.00 रुपए है। जबकि डिस्काउंट के बाद ये आपको 1,64,999.00 रुपए की पड़ेगी। इसमें आपको डॉल्बी विजन एटमस, वायरलेस साउंड के लिए 2 ब्लूटूथ स्पीकर आदि फीचर्स मिलेंगे।
Panasonic HD Android Smart LED TV (40 इंच)
Panasonic का HD Android Smart LED TV जिसका MRP 24,990 रुपए है। ये आपको अमेजन पर डिस्काउंट के बाद 19,990 रुपए में मिलेगा। इसमें आपको 20 पर्सेंट की छूट मिलेगी। इसका फुल मॉडल नंबर TH-40HS450DX है। ये स्मार्ट टीवी 40 इंच का है।
Samsung The Frame 50 इंच 4K smart TV
फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट भी अच्छी सेल लेकर आया है। अगर आप सैमसंग का स्मार्ट टीवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आप इसे महज 69,999 रुपए में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी कीमत 1,12,900 रुपए है। द फ्रेम सीरीज के 50 इंच के इस स्मार्ट टीवी पर आपको 42 हजार से ज्यादा की छूट मिल रही है।
Mi Ultra HD (4K) LED Smart Android TV (43 इंच)
अगर आपका बजट कम है तब भी आप इस फेस्टिव सीजन आराम से 5 से 6 हजार रुपए बचा सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर आपको Mi Ultra HD (4K) LED Smart Android TV (43 इंच) का ये स्मार्ट टीवी 10 प्रतिशत डिस्काउंट पर मिलेगा। इसकी एमआरपी 28,999 रुपए है, लेकिन डिस्काउंट के बाद आपको ये 25,999 रुपए की पड़ेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो