फाइनेंस

रिश्ते की डोर होगी और भी मजबूत, जीवनसंगिनी को तोहफे में दें ये स्टायलिश मंगलसूत्र

Gift Mangalsutra : येलो गोल्ड में मंगलसूत्र की कई वैरायटियां उपलबध हैं
कई मंगलसूत्र काले और गोल्डन मोतियों के अलावा पेंडेंड के साथ भी मौजूद हैं

Nov 20, 2020 / 05:21 pm

Soma Roy

Gift Mangalsutra

नई दिल्ली। मंगलसूत्र (Mangalsutra) को सुहाग की निशानी माना जाता है। इसलिए इसे बेहद संभाल कर रखा जाता है। मंगलसूत्र में पिरोए गए काले मोती नजर दोष से भी बचाव करते हैं। वहीं उसमें मौजूद सोना किस्मत को तेज बनाता है। वक्त के साथ मंगलसूत्र भी काफी स्टायलिश हो गए हैं। ये अब कई डिजाइन और पैटर्न में उपलब्ध हैं। इसमें डायमंड पेंडेंड के साथ प्योर गोल्ड की भी वैरायटीज मिलती है। अगर आप इस शादी अपनी जीवनसंगिनी को कुछ खास तोहफा देना चाहते हैं तो आपके लिए तनिष्क (Tanishq. gold jwellery) एक बेहतर विकल्प है। इसमें आपको कई रेंज मिलेंगे।
एलीगेंट गोल्ड एंड क्यूबिक जिरकोनिया मंगलसूत्र (ELEGANT GOLD AND CUBIC ZIRCONIA MANGALSUTRA)
अगर आप कुछ हटकर अपने पार्टनर को तोहफा देना चाहते हैं तो आपके लिए एलीगेंट गोल्ड एंड क्यूबिक जिरकोनिया मंगलसूत्र अच्छा विकल्प है। इसमें आपको पेंडेंट मिलेगा। जिसमें सिल्वर स्टोन्स लगे हुए हैं। ये 14 कैरेट का मंगलसूत्र है, जो येलो गोल्ड में है। ये काले और गोल्डन मोतियों के साथ काफी स्टायलिश दिखता है। इसकी कीमत 36762 रुपए है।
क्लासी एंड स्टायलिश गोल्ड मंगलसूत्र (CLASSY AND STYLISH GOLD MANGALSUTRA)
अगर आप पारंपरिक ज्वैलरी के शौकीन हैं तो क्लासी एंड स्टायलिश गोल्ड मंगलसूत्र एक अच्छा विकल्प है। दो लड़कियों वाला ये मंगलसूत्र पहनने पर काफी अच्छा लुक देता है। ये नेक को अच्छे से कवर करता है। इसमें गोल्ड की मोतियां पड़ी हुई हैं। ये मंगलसूत्र 22 कैरेट के येलो गोल्ड में है।
इसकी कीमत 37498 रुपए है।

Home / Business / Finance / रिश्ते की डोर होगी और भी मजबूत, जीवनसंगिनी को तोहफे में दें ये स्टायलिश मंगलसूत्र

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.