script

एक बार फिर घटा GST कलेक्शन, गिरकर हुआ 97,247 करोड़ रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Mar 01, 2019 06:40:02 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह फरवरी 2019 में घटकर 97,247 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
जनवरी के जीएसटी कलेक्शन के मुकाबले इस महीने 1.02 लाख करोड़ रुपए कम है।

gst

मोदी सरकार में एक बार फिर घटा GST कलेक्शन, गिरकर हुआ 97,247 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह फरवरी 2019 में घटकर 97,247 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जनवरी के जीएसटी कलेक्शन के मुकाबले इस महीने 1.02 लाख करोड़ रुपए कम है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि 28 फरवरी 2019 तक बिक्री रिटर्न या जीएसटीआर-3बी भरने वालों की संख्या 73.48 लाख रही है।

इस महीने घटा कलेक्शन

आपको बता दें कि मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि कुल 97,247 करोड़ रुपए के जीएसटी में केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) संग्रह 17,626 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 24,192 करोड़ रुपए और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 46,953 करोड़ रुपए तथा 8,476 करोड़ रुपए रहा है।

10.70 लाख करोड़ रुपए हुए आय

इसके साथ ही वर्तमान वित्त वर्ष में फरवरी तक 10.70 लाख करोड़ रुपए की आय जीएसटी से हुई है। सरकार ने संशोधित अनुमान में वर्तमान वित्त वर्ष में कुल जीएसटी संग्रह के लक्ष्य को घटकार 11.47 लाख करोड़ रुपए कर दिया है। हालांकि शुरुआत में बजट में 13.71 लाख करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया था। अगले वित्त वर्ष के लिए भी 13.71 लाख करोड़ रुपए के जीएसटी संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।
चालू वित्त वर्ष में जीएसटी से कितनी हुर्इ सरकार की कमार्इ

अप्रैल 2018 – 1.03 लाख करोड़ रुपए
मई 2018 – 94,016 करोड़ रुपए
जून 2018 – 65,610 करोड़ रुपए
जुलाई 2018 – 96,483 करोड़ रुपए
अगस्त 2018 – 93,960 करोड़ रुपए
सितंबर 2018 – 94,442 करोड़ रुपए
अक्टूबर 2018 – 100,710 करोड़ रुपए
नवंबर 2018 – 97640 करोड़ रुपए
दिसंबर 2018 – 94,700 करोड़ रुपए
जनवरी 2019 – 1 लाख करोड़ रुपए
(ये न्यूज ऐजेंसी से ली गई है।)

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

ट्रेंडिंग वीडियो