scriptरुपए में एक सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा | Indian rupee fall 63 paisa against dollor | Patrika News

रुपए में एक सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट, डॉलर के मुकाबले इतने पैसे गिरा

locationनई दिल्लीPublished: Sep 17, 2018 06:04:53 pm

Submitted by:

Manoj Kumar

बीते कारोबारी सप्ताह के मुकाबले सोमवार 17 सितंबर 2018 को रुपए की कीमतों में 32 पैसे की तेजी रही।

Fake swindle millions rupee

Fake swindle millions rupee

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के कारण डॉलर की मांग बढ़ने से सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 63 पैसे टूटकर 72.49 रुपए प्रति डॉलर पर आ गया। यह एक सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट है। भारतीय मुद्रा गत कारोबारी दिवस 32 पैसे की तेजी के साथ 71.86 रुपए प्रति डॉलर पर रही थी। सोमवार को रुपया 67 पैसे की बढ़त में 72.53 रुपए प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसका दिन का उच्चतम स्तर 72.30 रुपए प्रति डॉलर तथा निचला स्तर 72.69 रुपये प्रति डॉलर रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 63 पैसे नीचे 72.49 रुपए प्रति डॉलर पर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को 0.75 फीसदी की तेजी रही और लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा 78.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों में रही भारी गिरावट से भी रुपए पर दबाव बढ़ा। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। हालांकि, दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के 0.20 फीसदी से ज्यादा टूटने से रुपए की गिरावट सीमित रही।
शेयर बाजारों में रही भारी गिरावट

देश के शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 505.13 अंकों की गिरावट के साथ 37,585.51 पर और निफ्टी 137.45 अंकों की गिरावट के साथ 11,377.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 62.83 अंकों की गिरावट के साथ 38,027.81 पर खुला और 505.13 अंकों या 1.33 फीसदी गिरावट के साथ 37,585.51 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,027.81 के ऊपरी और 37,548.93 के निचले स्तर को छुआ।
डॉलर की गिरावट से चमका सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में रही गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने चांदी में भी उछाल रहा। सोमवार को सोने की कीमतों में 180 रुपए और चांदी की कीमतों में 180 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। इसके अलावा चीन के 200 अरब डॉलर के अन्य उत्पादों पर सीमा शुल्क लगाने की अमरीका की तैयारी को देखते हुए निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा है। इस कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो