scriptकमलनाथ ने चुनाव में जीतने के लिए खर्च किए इतने रुपए, इनपर लगाया सबसे ज्यादा पैसा | Kamalnath spends lakhs of rupee on elections | Patrika News

कमलनाथ ने चुनाव में जीतने के लिए खर्च किए इतने रुपए, इनपर लगाया सबसे ज्यादा पैसा

locationनई दिल्लीPublished: Dec 11, 2018 02:18:59 pm

Submitted by:

manish ranjan

मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत की दहलीज पर खडी है। पार्टी की जीत में बडा नाम आैैर बडा चेहरा बनकर उभरे कमलनाथ ने चुनाव जीतने के लिए कितना पैस खर्च किया,

kamalnath

कमलनाथ ने चुनाव में जीतने के लिए खर्च किए इतने रुपए, इनपर लगाया सबसे ज्यादा पैसा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीत की दहलीज पर खडी है। पार्टी की जीत में बडा नाम आैैर बडा चेहरा बनकर उभरे कमलनाथ ने चुनाव जीतने के लिए कितना पैस खर्च किया, यह जानकर आपको हैरानी हो या न हो लेकिन यह जानकर आप हैरान जरूर हो जाएंगे कि उन्होंने चुनाव में जितना पैसा खर्च किया, उसमें से आधे से अधिक पैसा उन्होंने सिर्फ वाहनों पर खर्च कर डाला। चुनाव प्रचार में उन्होंने करीब 42 लाख रुपये खर्च किए।
इनपर किया सबसे कम खर्च

चुनाव के दौरान उन्होंने सबसे कम पैसा पब्लिक मीटिंग में खर्च किया। वहीं टीवी आैर अखबारों में दिए जाने विज्ञापन के रूप में उन्होंने एक लाख रुपये भी खर्च नहीं किए। विज्ञापन से करीब सात गुना पैसा उन्होंने हैंडबिल, पोस्टर आैर आडियो व वीडियो कैसेट आैर लाउडस्पीकर पर खर्च कर दिया।
यहां किया सबसे अधिक खर्च

दरअसल कमलनाथ ने चुनाव के दौरान 42 लाख रुपये खर्च किए। इनमें से 22 लाख रुपये से अधिक का खर्च वाहनों के र्इंधन के रूप में किया गया। पौने छह लाख रुपये का खर्च उन्होंने सार्वजनिक विज्ञापन पर किया। टीवी, न्यूजपेपर आैर रेडियो पर प्रचार के लिए उन्होंने सिर्फ 81 हजार रुपये की खर्च किए। पब्लिक मीटिंग में उन्होंने पौने दो लाख रुपये खर्च किए थे। यह बात आपको बतानी आैर भी जरूरी है कि उन्होंने यह पैसा 2014 के चुनाव के दौरान खर्च किया था। यह ब्यौरा उन्होंने चुनाव आयोग को दिया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो