script85 करोड़ के घर में रहने वाली प्रियंका गांधी के पास है 450 करोड़ की दौलत, हर साल ऐसे करती हैं इतने करोड़ की कमाई | Know the Income and net worth of Priyanka Gandhi | Patrika News

85 करोड़ के घर में रहने वाली प्रियंका गांधी के पास है 450 करोड़ की दौलत, हर साल ऐसे करती हैं इतने करोड़ की कमाई

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 05:25:43 pm

Submitted by:

manish ranjan

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 47 साल की हो चुकी प्रियंका गांधी एक दो करोड़ नहीं बल्कि पूरे 450 करोड़ की मालकिन हैं। आइए जानते हैं कहां से आई है उनके पास इतनी दौलत और क्या है उनकी कमाई का जरिया..

Priyanka Gandhi

85 करोड़ के घर में रहने वाली प्रियंका गांधी के पास है 450 करोड़ की दौलत, हर साल ऐसे करती हैं इतने करोड़ की कमाई

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के रोल को बेहद अहम माना जा रहा है। इंदिरा गांधी के बाद उनकी पोती यानी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी में भी लोग शुरू इंदिरा गांधी का ही अक्स देखते हैं। आज यानी 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्म दिन है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि 47 साल की हो चुकी प्रियंका गांधी एक दो करोड़ नहीं बल्कि पूरे 450 करोड़ की मालकिन हैं। आइए जानते हैं कहां से आई है उनके पास इतनी दौलत और क्या है उनकी कमाई का जरिया..
85 करोड़ का घर

फाइनेंशियल बेवसाइट फिनएप के मुताबिक प्रियंका गांधी के पास 85 करोड़ के चार घर हैं। जबकि उनकी कुल नेटवर्थ करीब 450 करोड़ की है। और वो हर साल करीब 33 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं।
कार कलेक्शन में भी हैं अव्वल

लग्जरी गाड़ियों की बात करें तो प्रियंका गांधी के पास करीब 5 गाड़ियां है जिनकी कीमत करीब 4.1 करोड़ रुपए है। इनमें फोर्ड और जगुआर जैसी कारें शामिल हैं।
राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी हैं प्रियंका

आपको बता दें कि 1972 में जन्मी प्रियंका गांधी राजीव गांधी फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। दिल्ली के मॉर्डन स्कूल से पढ़ी प्रियंका गांधी की नजरें इस बार के लोकसभा चुनाव पर टिकी हैं। क्योंकि इस बार उनके भाई राहुल गांधी ने देश के पांच राज्यों के चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर लोगों का विश्वास भी जीता है। प्रियंका इस बार लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा धमाका कर सकती हैं। दरअसल अब तक राजनीति से दूरी बनाकर चलने वाली प्रियंका एक किताब लिख रही हैं, जिसे अंतिम रूप देने पर काम चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो