scriptहमेशा सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह के पास है इतनी दौलत, एक दिन की इतनी है कमाई | know the income and net worth of sp leader amar singh | Patrika News

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह के पास है इतनी दौलत, एक दिन की इतनी है कमाई

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2019 06:39:18 pm

Submitted by:

manish ranjan

कद्दावर नेता अमर सिंह का आज यानी 27 जनवरी को 63वां जन्मदिन है। अमर सिंह अपने बयानों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।

amar singh

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अमर सिंह के पास है इतनी दौलत, एक दिन की इतनी है कमाई

नई दिल्ली। कद्दावर नेता अमर सिंह का आज यानी 27 जनवरी को 63वां जन्मदिन है। अमर सिंह अपने बयानों के चलते हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। आपको बता दें कि एक दौर में वह समाजवादी पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेता थे। साथ ही उनको समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह का दाहिना हाथ माना जाता था। इसके साथ ही फिल्मी दुनिया के सितारों के साथ भी उनका अच्छा मेल मिलाप है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सपा के नेता अमर सिंह के पास एक या दो करोड़ की नहीं बल्कि पूरे 131 करोड़ की संपत्ति है आइए आपको उनकी कमाई के बारे में बताते हैं-


21 करोड़ का है बंगला

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक अमर सिंह के पास 131 करोड़ रुपए की संपत्ति है, जिसमें से इनके पास 21 करोड़ का घर है। साथ ही उनका बैंक बैंलेस लगभग 3 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।


इतने करोड़ के हैं बॉड्स और ज्वैलरी

आपको बता दें कि इसके अलावा उनके पास 7 करोड़ की ज्वैलरी और 21 करोड़ रुपए के बॉड्स भी हैं। इन सबके अलावा अमर सिंह के पास 21 करोड़ रुपए की एलआईसी पॉलिसी भी है। इतना ही नहीं इनके पास 15 लाख रूपए के वाहन भी हैं।


राजनीतिक जीवन भी है दिलचस्प

इन सभी के साथ इनका राजनीतिक जीवन भी काफी दिलचस्प है। दिल्ली की राजनीति में अमर सिंह तब छाय जब यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा अमरीका के साथ परमाणु समझौते को लेकर समर्थन वापस ले लिया था। उस समय पर लोकसभा में सपा के 39 सांसद थे, जिसमें से अमर सिंह सबसे अहम भूमिका निभा रहे थे। 6 जनवरी, 2010 को उन्होंने सपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।


बनाई थी अपनी पार्टी

इसके बाद उन्होंने 2011 में राष्ट्रीय लोक मंच के नाम से पार्टी बनाई थी। 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में उन्होंने 403 सीटों में से 360 में अपने उम्मीदवार खड़े किए, लेकिन उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई। वर्ष 2014 में उन्होंने अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया और 2014 के आम चुनावों में फतेपुर सीकरी से चुनाव लड़ा, लेकिन वह चुनाव हार गए।

 

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो