scriptजसलीन के साथ चर्चा में आए अनूप जलोटा की है करोड़ों में कमाई, बिग बॉस में मिल रहे हैं इतने रुपए | Know the Income of Anup Jalota | Patrika News

जसलीन के साथ चर्चा में आए अनूप जलोटा की है करोड़ों में कमाई, बिग बॉस में मिल रहे हैं इतने रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Sep 24, 2018 06:12:11 pm

Submitted by:

manish ranjan

अनूप एक गरीब परिवार से हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने गाने की शुरुआत की, देखते ही देखते जलोटा परिवार का मुकाम बुंलदी पर पहुंच गया। कभी सिर्फ 350 रुपए कमाने वाले अनूप जलोटा आज कई करोड़ के मालिक हैं।

anup

जसलीन के साथ चर्चा में आए अनूप जलोटा की है करोड़ों में कमाई, बिग बॉस में मिल रहे हैं इतने रुपए

नई दिल्ली। भजन सम्राट कहे जाने वाले अनूप जलोटा आज भले ही सुर्खियां में अपने से 37 साल छोटी महिला के साथ रिश्ते में होने के कारण हों। मगर गीत संगीत की दुनिया में अनूप जलोटा की पहचान इतनी भर नहीं है।एक दौर था, जब घरों से लेकर मंदिरों तक सिर्फ लोग उनके ही भजन सुना करते थे। अनूप एक गरीब परिवार से हैं। लेकिन जैसे ही उन्होंने गाने की शुरुआत की, देखते ही देखते जलोटा परिवार का मुकाम बुंलदी पर पहुंच गया। कभी सिर्फ 350 रुपए कमाने वाले अनूप जलोटा आज कई करोड़ के मालिक हैं।
इतने करोड़ के मालिक हैं अनूप
आज भजन सिंगर अनूप जलोटा एक जाने माने संगीतकार है। यू तो अनूप को संगीत विरासत में मिला है लेकिन इस मूकाम तक पहुंचने के लिए अनूप ने कड़ी मेहनत की है। एक समय था जब अनूप को भजन गाने के लिए महीने में सिर्फ 350 रुपए ही मिलते थे। लेकिन आज अनूप की नेट वर्थ 80 करोड़ रुपए है। इतना ही नहीं अनूप के पास ऑडी ए6 के अलावा कई बड़ी-बड़ी गाड़िया है। इसके अलावा अनूप जलोटा की कई ऐसी अल्बम है जिन्होंने लाखों में कमाई की हैं। अनूप ने 2002 से 2005 तक स्टार प्लस के धार्मिक शो में गाने गए है। कुछ मीडिया रिपोर्टस की माने तो अनूप को स्टार प्लस के धार्मिक शो में एक गाने के लिए 6 से 7 लाख रुपए मिलते थे।
अनूप हैं बिग बॉस के सबसे मंहगे कॉन्टेस्ट
अनूप जलोटा किसी शो या जागरण में गाने के तकरीबन 7 से 8 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं अनूप जलोटा आज तक के बिग बॉस के सबसे महंगे कॉन्टेस्टमें है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बिग बॉस के घर में रहने के लिए हर हफ्ते अनूप जलोटा 45लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। अनूप जलोटा को लोकप्रिय भजन सिंगर बनाने में ऐसी लगी लगान, मुख्य नही माखन खायो, रंग दे चुनेरिया, जग मी सुंदर है दो नाम जैसे गानों का रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो