scriptकॉलोनी में लाल निशान लगने से लोगों में मचा हड़कंप | UIT marked encroachments | Patrika News

कॉलोनी में लाल निशान लगने से लोगों में मचा हड़कंप

locationश्री गंगानगरPublished: Apr 25, 2017 09:59:00 pm

Submitted by:

vikas meel

ग्राम पंचायत तीन ई छोटी में साधु कॉलोनी में मंगलवार को नगर विकास न्यास ने अतिक्रमण के दायरे में आए भवनों पर लाल निशान लगाए।

demo pic

demo pic

श्रीगंगानगर. 

ग्राम पंचायत तीन ई छोटी में साधु कॉलोनी में मंगलवार को नगर विकास न्यास ने अतिक्रमण के दायरे में आए भवनों पर लाल निशान लगाए। इससे कॉलोनीवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने सरपंच सुनीता सीगड़ के आवास पर विरोध जताया। उनका कहना था कि अतिक्रमण हटाने या नहीं हटाने का क्षेत्राधिकार ग्राम पंचायत का है न कि यूआईटी प्रशासन का। इस बीच सरपंच ने न्यास अध्यक्ष संजय महिपाल को घटनाक्रम से अवगत करवाया। कॉलोनीवासियों ने सरपंच के नेतृत्व में बुधवार को न्यास परिसर में रोष प्रकट करने का निर्णय लिया है।
इससे पहले न्यास अमले ने साधु कॉलोनी में अतिक्रमण के दायरे में आए करीब पचास मकानों पर लाल रंग के निशान लगाए। न्यास अधिकारियों के अनुसार साधु कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि कॉलोनी में सड़क हिस्से की भूमि पर लोगों ने चारदीवारी बनाकर अतिक्रमण कर लिया है। जिला प्रशासन के आदेश पर सर्वे कर अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं।
मनमर्जी से बसा डाली कॉलोनी

ग्राम पंचायत तीन ई छोटी में अधिकांश कॉलोनियां कृषि भूमि पर बसी हैं। एेसे में कॉलोनाइजर्स ने अपनी मर्जी से कॉलोनियां काट दी। इन कॉलोनियों में कहीं गलियां बहुत संकरी है तो कहीं चौड़ी। लोगों ने भी सस्ते भूखण्ड के फेर में मकान बना लिए। अब यह नक्शे के अनुरूप नहीं होने के कारण अतिक्रमण के दायरे में आ रहे हैं। साधु कॉलोनी, रामलाल कॉलोनी के अलावा ग्राम पंचायत पांच ई छोटी में भी एेसी कॉलोनियां शामिल हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो