scriptBudget 2020: पहले करना पड़ता था बजट के लिए शाम 5 बजे का इंतजार, जानिए क्यों बदली परंपरा | Know Why The Budget Timing Changed From Evening 5PM to 11AM | Patrika News

Budget 2020: पहले करना पड़ता था बजट के लिए शाम 5 बजे का इंतजार, जानिए क्यों बदली परंपरा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 27, 2020 04:16:19 pm

Submitted by:

Pratima Tripathi

पहले शाम 5 बजे पेश किया जाता था Union Budget
वाजपेयी सरकार में बदली सालों पुरानी परंपरा
यशवंत सिन्हा ने पहली बार सुबह पेश किया था बजट

Know Why The Budget Timing Changed From Evening 5PM to 11AM

Union Budget 2020

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त वर्ष 2020-21 का बजट 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश करने वाली है। निर्मला सीतारमण ने साल 2019 जुलाई में अपना पहला बजट पेश किया था। चलिए आज आपको बताते हैं कि पहले बजट किस समय पेश किया जाता था और फिर इसमें किसने बदलाव किया। हालांकि कुछ लोगों को इस बारे में पता होगा, लेकिन कई ऐसे लोग भी हैं जिन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है।

इस वजह से शाम को बजट किया जाता था पेश

दरअसल दो दशक पहले केंद्रीय बजट शाम के पांच बजे पेश किया जाता था। शाम को बजट पेश करने की ये परंपरा अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। माना जाता है कि शाम 5 बजे बजट इसलिए पेश किया जाता था क्योंकि नई दिल्ली और लंदन के बीच टाइम जोन का गैप है। दरअसल, आजादी से पहले ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमन्स और हाउस ऑफ लॉर्डस के सदस्यों को भारत का बजट सुनना होता था, जिसकी वजह से भारत का बजट शाम 5 बजे पेश किया जाता था। बता दें कि उस समय लंदन में सुबह के 11 बजे होते थे।

वाजपेयी ने बदली शाम को बजट पेश करने की परंपरा

शाम 5 बजे बजट पेश करने की परंपरा को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में बदली गयी। उस समय के तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने सबसे पहले साल 1999 में सुबह 11 बजे बजट पेश करने की परंपरा शुरू की। इसके बाद से ही बजट सुबह 11 बजे पेश होने लगा। बता दें कि भारत में बजट पेश करने का इतिहास लगभग 160 साल पुराना है। देश के लिए सबसे पहला बजट 18 फरवरी, 1869 को जेम्‍स विल्‍सन ने पेश किया था। इन्हें भारतीय बजट का जनक कहा जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो