scriptऔरतें 40 साल की उम्र में कमाती है सबसे ज्यादा पैसा, जानिए क्यों | Know why women earns lots of money at the age of 40 | Patrika News

औरतें 40 साल की उम्र में कमाती है सबसे ज्यादा पैसा, जानिए क्यों

locationनई दिल्लीPublished: Dec 19, 2017 10:34:41 am

Submitted by:

manish ranjan

उम्र और कमाई का क्या है कनेक्शन

women
नई दिल्ली। आज की महिलाएं हर मोर्चे पर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उम्र के हर पड़ाव में महिलाओं का रोल बदलता रहता है। कभी मां, कभी बेटी, तो कभी सफल बिजनेसवूमेन या एक सफल कमाने वाली। एक स्डटी में यह बात सामने आई है कि कामकाजी महिलाएं अपने पूरे करियर के दौरान 40 की उम्र में सबसे ज्यादा पैसा कमाती है। इस दौरान रिसर्च फर्म पे स्केल और सीएनबीजी ने मिलकर एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में उम्र के अलग-अलग पड़ावों और उसका कमाई पर असर के बारे में बताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि किस तरह से हर उम्र के साथ लोगों की कमाई भी बदलती रहती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो