scriptLIC का बेहतरीन प्लान- केवल 150 रुपए से अपने बच्चे के लिए बना सकते हैं 22 लाख का फंड | LIC best policy for your child | Patrika News

LIC का बेहतरीन प्लान- केवल 150 रुपए से अपने बच्चे के लिए बना सकते हैं 22 लाख का फंड

locationनई दिल्लीPublished: Sep 18, 2019 06:47:54 pm

Submitted by:

manish ranjan

LIC का बेहतरीन प्लान
150 रुपए से कर सकते हैं शुरुआत

beti.jpg
नई दिल्ली। हर इंसान अपने बच्चों के भविष्य के चितिंत होता है और होना लाजिमी भी है। ऐसे में आप भी अगर अपनी बच्चे खासकर बेटी की शादी के लिए चितिंत हैं तो अब आपकी चिंता खत्म हो सकती है। आपकी चिंता दूर करेगी सरकारी बीमा कंपनी LIC .. जी हां LIC की एक स्पेशल पॉलिसी है जो खासकर बेटियों के लिए है। इस पॉलिसी के तहत आपको बेटी के कन्यादान के लिए 22 लाख रुपए मिलेंगे। आइए जानते हैं इस स्कीम की पूरी डिटेल.
ये हैं पॉलिसी के फायदे

इस पॉलिसी के तहत आपको हर दिन केवल 150 रुपए जमा करने हैं। और जब आप अपनी बेटी की शादी करने वाले होंगे तो आपको पूरे 22 लाख रुपए मिलेंगे। यहीं नहीं अगर पॉलिसी की मियाद पूरी के बीच में अगर पिता की मृत्यु हो जाए तो किश्तें नहीं ली जाएंगी लेकिन फिर भी पॉलिसी चलती रहेगी। पिता की मृत्यु होने पर परिवार को तत्काल 10 लाख रुपए मिल जाएगा। वहीं एक्सीडेंट में पिता की मृत्यु हो जाती है तो यह रकम 20 लाख की होगी।
पढ़ाई का खर्च भी मिलेगा

इस पॉलिसी में बिटिया की पढ़ाई और दूसरे खर्चों के लिए भी हर साल विवाह होने तक 1 लाख रुपए की रकम मिलती रहेगी और साथ में पॉलिसी भी चलती रहेगी। इस पॉलिसी की ज्यादा जानकारी के लिए आप एलआईसी की वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर एलआईसी एजेंट को काल कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो