scriptघर खर्च के लिए किराए पर देते थे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, आज 1500 करोड़ के हैं मालिक | net worth of A R Rahman is 1500 crore rupees, faced difficult times | Patrika News

घर खर्च के लिए किराए पर देते थे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, आज 1500 करोड़ के हैं मालिक

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2019 03:06:25 pm

Submitted by:

Dimple Alawadhi

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन सिंगर ए आर रहमान आज 52 साल के हो गए हैं। एक वक्त था जब 1500 करोड़ के मालिक ए आर रहमान के घर की फाइनेंशियल कंडीशन काफी खराब थी।

A R Rahman

घर खर्च के लिए किराए पर देते थे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स, आज 1500 करोड़ के हैं मालिक

नई दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले पहले इंडियन सिंगर ए आर रहमान आज 52 साल के हो गए हैं। उनका असली नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’है। रहमान के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें जो कुछ ही लोगों को पता है। एक वक्त था जब 1500 करोड़ के मालिक ए आर रहमान के घर की फाइनेंशियल कंडीशन काफी खराब थी। गरीबी के वक्त वे अपने पिता के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को किराए पर दिया करते थे। लेकिन आज रहमान भारतीय फिल्मों के हाईएस्ट पेड म्यूजिकल कंपोजर हैं और पूरे भारत में उनके स्टूडियो हैं।


रहमान की बिकी हैं 20 करोड़ एलबम

ए आर रहमान की अब तक 20 करोड़ से भी ज्यादा की साउंडट्रैक एलबम बिकी हैं। वे ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। इसी फिल्म के गीत ‘जय हो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक कंपाइलेशन और सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गीत की श्रेणी में दो ग्रैमी पुरस्कार भी मिले।


रहमान ने बनाया था ‘वंदे मातरम्’

उन्होंने तहजीब, बॉम्बे, दिल से, रंगीला, ताल, जीन्स, पुकार, फिजा, लगान, मंगल पांडे, स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा-अकबर, जाने तू या जाने ना, युवराज, स्लमडॉग मिलियनेयर, गजनी जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। उन्होंने देश की आजादी की 50वीं वर्षगांठ पर ‘वंदे मातरम्’ एलबम बनाया था, जो अत्यधिक सफल रहा। भारतबाला के निर्देशन में बनी एलबम ‘जन गण मन’ में उन्होंने महत्वपूर्ण काम किया था। उनके साथ इस एलबम में भारतीय शास्त्रीय संगीत से जुड़ी कई नामी हस्तियों ने सहयोग दिया था।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो