scriptइस बड़े बैंक पर RBI ने लगाया 3 करोड़ रुपए का जुर्माना, इस नियम का किया था उल्लंघन | RBI fined 3 crore rupees on this big bank for breaking rules | Patrika News

इस बड़े बैंक पर RBI ने लगाया 3 करोड़ रुपए का जुर्माना, इस नियम का किया था उल्लंघन

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 04:22:30 pm

Submitted by:

Dimple Alawadhi

अमरीका का सिटी बैंक (Citi Bank) भारत में 115 साल से परिचालन कर रहा है, जिसपर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

RBI

इस बड़े बैंक पर RBI ने लगाया 3 करोड़ रुपए का जुर्माना, इस नियम का किया था उल्लंघन

नई दिल्ली। अमरीका का सिटी बैंक (Citi Bank) भारत में 115 साल से परिचालन कर रहा है, जिसपर अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुर्माना लगाया है। बैंक के निदेशकों के मामले में ‘उपयुक्त और उचित’ मानदंड का पालन नहीं करने पर आरबीआई ने सिटी बैंक पर 3 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।


पहले ही किया था आगाह

इस संदर्भ में rbi ने कहा कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन में खामियों की वजह से की गई है। इसके पीछे बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी लेनदेन या करार की वैधता पर कोई सवाल उठाना नहीं है। बता दें 2013 में आरबीआई ने पत्र लिखकर सिटी बैंक को अपने ग्राहकों को जानिए और धन शोधन रोधी कानून से संबंधित निर्देशों के उल्लंघन के बारे में आगाह भी किया था। केंद्रीय बैंक ने ये जुर्माना 4 जनवरी को लगाया था।


सिटी बैंक के भारत में हैं 541 ATM

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार भारत में सिटी बैंक की 35 शाखाएं हैं। बैंक के 541 एटीएम भी हैं। मार्च 2018 में आरबीआई ने एसबीआई (SBI) पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। 2013 में आरबीआई द्वारा अमरीका के सिटी बैंक को आगाह करने के बाद भी बैंक ने ‘उपयुक्त और उचित’ मानदंड का पालन नहीं किया इसलिए RBI ने ये कदम उठाया।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो