scriptमुकेश अंबानी का TikTok पर दांव, जानें फायदेमंद या घाटे का सौदा | Reliance likely to acquire TikTok in India, Know It's Advantages | Patrika News

मुकेश अंबानी का TikTok पर दांव, जानें फायदेमंद या घाटे का सौदा

Published: Aug 14, 2020 06:05:28 pm

Submitted by:

Soma Roy

Reliance can Acquire TikTok : शॉर्ट वीडियो का बड़ा बाजार है भारत, एक रिपोर्ट में दावा
रिलायंस इंडस्ट्री के टिकटॉक का भारतीय बिजनेस खरीदने से युवाओं को हो सकता है फायदा

tiktok1.jpg

Reliance can Acquire TikTok

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच रिश्तों में आई दरार के बाद करीब 59 चाइनीज ऐप्स को भारत में बंद कर दिया गया। इससे TikTok पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे। इसे बैन किए जाने पर लाखों भारतीय यूजर्स को काफी नुकसान हो रहा है। क्योंकि ये उनकी कमाई का एक जरिया था। इन दिनों टिक टॉक को खरीदने की चर्चा जोरों पर है। पहले माइक्रोसॉफ्ट की ओर से इसके अमेरिकी बिजनेस को टेक ओवर किए जाने की बात सामने आई। वहीं अब भारत की मशहूर कंपनी Reliance Industries Limited (RIL) भी इस पर दांव लगाने का विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) बायोटेन्स के स्वामित्व वाले TikTok के भारतीय बिजनेस को खरीदना चाहते हैं।
एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक के सीईओ केविन मेयर ने रिलायंस के अधिकारियों से संपर्क किया था। उन्होंने रिलायंस को TikTok की भारतीय यूनिट में निवेश का प्रस्ताव दिया था। इसी को लेकर कंपनी विचार—विमर्श कर रही है। हालांकि रिलायंस ने इसे महज एक अफवाह बताया है। मगर जानकार इस डील को लेकर काफी उत्सुक हैं। वे इसे भविष्य में होने वाले फायदे और नुकसान से जोड़कर देख रहे हैं। बताया जाता है कि मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली फर्म ने पिछले महीने चीनी फर्म के साथ भारत में अपने परिचालन का अधिग्रहण करने के लिए बातचीत शुरू की थी। यह सौदा 5 बिलियन का माना जाता है।
मार्केट इंटेलिजेंस फर्म सेंसर टॉवर के डेटा के अनुसार भारत शॉर्ट वीडियो ऐप का सबसे बड़ा बाजार है। इसके करीब 611 मिलियन से अधिक डाउनलोडर्स हैं। विमुद्रीकरण में चीन, यूएस और यूके को टिक्कॉक के कुल राजस्व का 90% हिस्सा मिलता है। हालांकि, रिलायंस और बायोटेन्स ने टिकटॉप पर सौदे पर किसी भी जानकारी से इंकार किया है। ग्रेचहाउंड रिसर्च के सीईओ संचित वीर गोगिया के मुताबिक वर्तमान परिस्थितियों में, रिलायंस जियो के साथ बायेडेंस का सौदा भारत में नियामक बाधाओं को दूर करने के लिए एक व्यावहारिक विकल्प हो सकता है। वहीं अन्य एक्स्पर्ट्स के मुताबिक इससे भारतीय युवाओं के लिए भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्योंकि टिक टॉक के जरिए काफी यंग टैलेंट को दुनिया के सामने आने का मौका मिल रहा था। साथ इी इससे उनकी अच्छी कमाई भी हो रही थी। मालूम हो कि हाल ही में फेसबुक ने हाल ही में भारत में Instagram रील्स भी लॉन्च किया है। जिसमें रिलायंस अहम भूमिका निभा रहा है। चूंकि अभी तक टिकटॉक का मजबूत विकल्प नहीं मिला है। ऐसे में रिलायंस इंडस्ट्री के इसे खरीदे जाने से इसे भारतीयों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो