scriptSBI और OBC ने अपने कर्मचारियों को दीवाली तोहफा देने का किया ऐलान, सभी को मिलेंगे इतने रुपए | SBI and OBC give his worker 1,000 rupees as a diwali gift | Patrika News

SBI और OBC ने अपने कर्मचारियों को दीवाली तोहफा देने का किया ऐलान, सभी को मिलेंगे इतने रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Oct 24, 2019 02:16:39 pm

Submitted by:

Shivani Sharma

एसबीआई लगातार दूसरी बार दे रहा गिफ्ट
ओबीसी ने पहली बार किया गिफ्ट देेने का ऐलान

diwali gift

नई दिल्ली। दीपावली की खुशी में सभी जगह पर कर्मचारियों को गिफ्ट्स दिए जाते हैं, जिससे कि सभी लोगों का उत्साहवर्धन होता है। इसी परंपरा को देखते हुए देश के सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के लाखो कर्मचारियों को इस बार बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। पब्लिक सेक्टर के बैंक ने अपने कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट में 1 हजार रुपये की मिठाई देंगे। देश के सराकरी बैंकों ने दिवाली पर यह खास तोहफा देने का ऐलान किया है।


सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा गिफ्ट

आपको बता दें कि बैंक अधिकारियों को यह गिफ्ट बांटने का सरकार की ओर से आदेश दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी आदेश दिया गया है कि किसी भी कर्मचारी को गिफ्ट की जगह कैश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही एसबीआई ने जानकारी देते हुए बताया कियह खर्च संबंधित खातों में डेबिट कर दिया जाएगा।


लगातार दूसरे साल गिफ्ट देने का किया ऐलान

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादा जरूरत पड़ने पर वित्त वर्ष 2019-20 के स्टॉफ वेलफेयर फंड से एलोकेशन के बाद खर्च किया जाएगा। इस बार एसबीआई और ओबीसी ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देने का ऐलान किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार दूसरे साल यह गिफ्ट देने का ऐलान किया है।


सभी शाखाओं पर दी जानकारी

ओबीसी के जनरल मैनेजर स्वरूप कुमार साहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देश की सभी शाखाओं पर गिफ्ट देने के बारे में जानकारी दे दी गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार लगातार दूसरी तिमाही में बैंकों की स्थिति में सुधार हुआ है।


पहली बार ओबीसी के कर्मचारियों को मिलेगा गिफ्ट

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि ओबीसी के कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट मिल रहा है। वहीं, एसबीआई के मामले में यह लगातार दूसरा साल है जब कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट देने की व्यवस्था की गई है। एसबीआई में कुल कर्मचारियों की संख्या 2,57,000 और इन कर्मचारियों के दिवाली गिफ्ट पर कुल 25.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो