scriptशक्तिकांत दास नियुक्त हुए RBI के नए गवर्नर , इस तारीख से संभालेंगे कमान | Shaktikanta Das appointed new RBI governor | Patrika News
कारोबार

शक्तिकांत दास नियुक्त हुए RBI के नए गवर्नर , इस तारीख से संभालेंगे कमान

उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर शक्तिकांत दास नियुक्त किए गए हैं।

नई दिल्लीDec 11, 2018 / 06:59 pm

manish ranjan

Shaktikanta Das

शक्तिकांत दास नियुक्त हुए RBI के नए गवर्नर , इस तारीख से संभालेंगे कमान

नई दिल्ली। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर शक्तिकांत दास नियुक्त किए गए हैं। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद से ही अटकलों का दौर शुरू हो गया था कि शक्तिकांत दास आरबीआई के नए गवर्नर होंगे। आपको बता दें कि शक्तिकांत दास को तीन साल के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पहले शक्तिकांत दास पूर्व वित्त सचिव भी रह चुके हैं। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में शक्तिकांत दास देश के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता है।

जी-20 में शेरपा नियुक्त किया गया था

आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) के पूर्व सचिव शक्तिकांत दास को पिछले साल जी-20 में भारत का शेरपा नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति 31 दिसंबर 2018 तक के लिए की गई थी। उर्जित पटेल की जगह लेने के लिए आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में था।

कौन हैं शक्तिकांत दास

26 फरवरी 1957 को जन्मे शक्तिकांत दास इतिहास में एमए और तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह रिटायरमेंट के बाद वर्तमान में भारत के 15 वें वित्त आयोग और भारत के शेरपा जी -20 में सदस्य हैं। उन्होंने भारत के आर्थिक मामलों के सचिव, भारत के राजस्व सचिव और भारत के उर्वरक सचिव के रूप में भी काम किया है। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, शक्तिकांत दास को भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था।

Home / Business / शक्तिकांत दास नियुक्त हुए RBI के नए गवर्नर , इस तारीख से संभालेंगे कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो