scriptये हैं इंडिया के टॉप 5 बैंक, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, देखें फोटो | Patrika News
फाइनेंस

ये हैं इंडिया के टॉप 5 बैंक, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट, देखें फोटो

6 Photos
5 years ago
1/6

फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के बेहतरीन बैंकों को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे के पहले एडीशन के लिए फोर्ब्स ने बाजार शोध कंपनी स्टैटिस्टा के साथ मिलकर काम किया। सर्वे में 23 देशों के बैंकों को शामिल किया गया। भारत के भी 10 बैंकों को इस लिस्ट में जगह मिली है। बैंकों की लिस्ट तैयार करने में उनकी सर्विस, बैलेंस शीट को ध्यान में रखा गया है। इसके लिए पांच प्रमुख की-पॉइंट दिए गए थे-ट्रस्ट, टर्म्स एंड कंडीशंस, कस्टमर सर्विस, डिजिटल सर्विस और फाइनेंसियल सर्विस। आइए जानते हैं कि भारत में 5 Best Bank कौन हैं-

2/6

इस सर्वे में ग्राहकों ने भारत के बेस्ट बैंक के रूप में एचडीएफसी बैंक को चुना। एचडीएफसी बैंक का मुख्यालय मुंबई में है और इसमें 88,253 कर्मचारी काम करते हैं।

3/6

इस सर्वे में ग्राहकों ने दूसरे स्थान पर भारत के बेस्ट बैंक के रूप में आईसीआईसीआई बैंक को चुना। इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसमें 81,548 कर्मचारी काम करते हैं।

4/6

इस सर्वे में डीबीएस को भारत में तीसरे नंबर का सबसे बेस्ट बैंक पाया गया। हालांकि इसका मुख्यालय भारत में नहीं है। डीबीएस का मुख्यालय सिंगापुर में है और इसमें 24,174 कर्मचारी काम करते हैं।

5/6

इस सर्वे में कोटक महिंद्रा बैंक को भारत में चौथे नंबर का सबसे बेस्ट बैंक पाया गया। इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसमें 35,717 कर्मचारी काम करते हैं।

6/6

पांचवे स्थान पर आईडीएफसी बैंक रहा। इसका मुख्यालय चेन्नई में है। चेन्नई तमिलनाडु की राजधानी है। इस बैंक में 9,670 कर्मचारी काम करते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.