scriptभाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाले वरुण गांधी हैं राहुल गांधी से करीब चार गुना अमीर | Varun Gandhi is four times richer than Rahul Gandhi, know the facts | Patrika News

भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाले वरुण गांधी हैं राहुल गांधी से करीब चार गुना अमीर

Published: Jan 07, 2019 12:11:35 pm

Submitted by:

Saurabh Sharma

2014 के इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार वरुण गांधी के पास राहुल गांधी के मुकाबले 4 गुना ज्यादा संपत्ति है।

Varun Gandhi

भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने वाले वरुण गांधी हैं राहुल गांधी से करीब चार गुना अमीर

नर्इ दिल्ली। बीजेपी के सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद वरुण गांधी काफी दिनों बाद सुर्खियों में आए हैं। उन्होंने किसानों स्थिति के बारे में बोला है, वहीं राहुल गांधी भी लगातार किसानों की दुर्दशा के बारे में अपना विरोध दर्ज करते आ रहे हैं। एेसे में अब जब पत्रिका बिजनेस ने दोनों भार्इयों की संपत्ति के बारे में पता किया तो काफी इंट्रस्टिंग फैक्ट निकलकर सामने आए। क्या आपको बता दें कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने छोटे भार्इ वरुण गांधी से करीब 4 गुना गरीब हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि राहुल आैर वरुण गांधी के पास कितनी संपत्ति है..

राहुल से चार गुना अमीर हैं वरुण गांधी
एडीआर में दोनों के इलेक्शन एफिडेविट के अनुसार वरुण गांधी, राहुल गांधी के मुकाबले 4 गुना ज्यादा अमीर हैं। एफिडेविट के अनुसार सुल्तानपुर के सांसद वरुण गांधी के पास 2014 में 35,73,18,699 रुपए की संपत्ति है। जबकि अमेठी से सांसद आैर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 9,40,06,549 रुपए हैं। आंकड़े देखकर साफ पता चलता है कि वरुण गांधी के पास राहुल गांधी के मुकाबले 4 गुना ज्यादा संपत्ति है।

वरुण के पास है 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की अचल संपत्ति
अगर बात अचल संपत्ति की बात करें तो वरुण गांधी के पास कुल अचल संपत्ति 20,08,18,700.21 रुपए हैं। इसमें उनकी पत्नी की संपत्ति में भी शामिल हैं। पति-पत्नी को मिलाकर 1,06,49,047 रुपए की गोल्ड ज्वेलरी हैं। 4,15,00,000 रुपए प्राॅपर्टी में इंवेस्ट में किया हुआ है। वरुण गांधी ने 8,16,621 रुपए की पाॅलिसी भी ली हुर्इ थी। वरुण गांधी का 23,37,345.30 रुपए का पीपीएफ अकाउंट भी है। वरुण गांधी ने 3,33,46,160.84 रुपए के कर्इ कंपनियों के शेयर्स आैर बांड भी खरीदें हुए हैं। 11,05,12,060.07 रुपए बैंकों भी जमा हैं। यह सभी आंकड़े 2014 के आंकड़ों के अनुसार हैं।

राहुल गांधी के पास है इतनी अचल संपत्ति
वहीं बात राहुल गांधी की करें तो उनके पास कुल अचल संपत्ति 8,07,58,265 रुपए हैं। जिसमें 9,50,575 रुपए बैकों में जमा हैं। 83,18,153 रुपए बांड आैर शेयर्स के रूप में हैं। पीपीएफ अकाउंट में 20,70,146 रुपए हैं। पर्सनल लोन के रूप 6,89,14,673 रुपए जमा हैं। 2,87,915 रुपए की ज्वेलरी है। अगर बात कैश की करें तो 35,000 रुपए कैश है। राहुल गांधी के यह आंकड़े 2014 के हैं।

राहुल आैर वरुण गांधी के बीच है एक अजीब संबंध
वैसे तो राहुल आैर वरुण गांधी दोनों चचेरे भार्इ हैं। दोनों अलग-अलग पार्टी से सांसद है। फिर भी दोनों के एफिडेविट को देखकर एक खास चीज निकलकर जो सामने आर्इ है वो यह है कि दोनों करोड़पति होने के बाद भी दोनों के पास एक भी कार नहीं है। दोनों ही के पास अपनी कार ना होना बड़ी ताज्जुब की बात है। 2014 के एफिडेविट में दोनों ने कार के आॅप्शन में निल लिखा हुआ है।

राहुल गांधी के नाम पर हैं एक फाॅर्म हाउस
अचल संपत्ति के बारे में बात करें तो राहुल गांधी के पास दिल्ली में एक फाॅर्म हाउस है। जिसकी कीमत 1,32,48,284 रुपए है। जबकि वरुण गांधी आैर उनकी पत्नी के पास 15,65,00,000 रुपए की अचल संपत्ति है। वरुण गांधी के पास चार कर्मशियल स्पेस है। जिनकी कीमत 14,90,00,000 रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर एक रेजिडेंशियल स्पेस हैं। जिसकी कीमत 75,00,000 रुपए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो