scriptआखिर क्यों इस बार बजट से पहले नहीं आएगा आर्थिक सर्वे, जानिए पूरा कारण | what is economic survey and why it will not present in this year | Patrika News

आखिर क्यों इस बार बजट से पहले नहीं आएगा आर्थिक सर्वे, जानिए पूरा कारण

locationनई दिल्लीPublished: Jan 29, 2019 08:42:01 pm

Submitted by:

manish ranjan

आर्थिक सर्वे आम बजट से पहले जारी किया जाता है। इस सर्वे में देश के आर्थिक विकास का साल भर का लेखाजोखा होता है। इसके साथ ही इस सर्वे में ये भी जानकारी दी जाती है कि छोटी और मध्यम अवधि में देश की अर्थव्यवस्था में किस तरह की संभावनाएं हो सकती हैं।

economic survey

आखिर क्यों इस बार बजट से पहले नहीं आएगा आर्थिक सर्वे, जानिए पूरा कारण

नई दिल्ली। आर्थिक सर्वे आम बजट से पहले जारी किया जाता है। इस सर्वे में देश के आर्थिक विकास का साल भर का लेखाजोखा होता है। इसके साथ ही इस सर्वे में ये भी जानकारी दी जाती है कि छोटी और मध्यम अवधि में देश की अर्थव्यवस्था में किस तरह की संभावनाएं हो सकती हैं। इस सर्वे को वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा बनाया जाता है।


क्या होता है इकॉनोमिक सर्वे?

इकॉनोमिक सर्वे हमेशा ही आम बजट से पहले पेश किया जाता है। यह रिपोर्ट वित्त मंत्रालय की ओर से पेश की जाती है। इसके साथ ही इस रिपोर्ट में बताया जाता है कि साल भर में हमारे देश के विकास का रुझान कैसा रहेगा। इसके साथ ही सर्वे के तहत देश की आर्थिक हालत का ब्यौरा पेश किया जाता है। वहीं बीते साल में विकास का क्या ट्रेंड रहा और आने वाले साल में क्या रहेगा। किस क्षेत्र में कितना निवेश हुआ-विकास हुआ। इन सबके बारे में भी इसी रिपोर्ट में जानकारी दी गई होती है।


जीडीपी के बारे में होती है जानकारी

आर्थिक सर्वेक्षण में आने वाले वित्तीय वर्ष के जीडीपी के बारे में जानकारी होती है कि आने वाले साल में देश का जीडीपी कितना रह सकता है। यह एक बहुत ही अहम दस्तावेज होता है। देश में पहली बार यह सर्वे 1950-51 में जारी किया गया था और वित्त मंत्रालय की वेबसाइट पर 1957-58 से आगे के दस्तावेज भी मौजूद हैं। आर्थिक सर्वेक्षण में भारतीय अर्थव्यवस्था की पूरी तस्वीर दी गई होती है।


पेश होगा अंतरिम बजट

1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट पेश करेंगे। वहीं, कुछ समय के बाद लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। आपको बता दें कि जिस साल लोकसभा चुनाव होते हैं, उस साल अंतरिम बजट पेश किया जाता है और चुनाव हो जाने के बाद आने वाली सरकार पूर्ण बजट को पेश करती है।


क्यों नहीं पेश किया जाएगा आर्थिक सर्वे?

सरकार जिस साल अंतरिम बजट पेश करती है उस साल आर्थिक सर्वे को पेश नहीं किया जाता है। आर्थिक सर्वे को हमेशा आम बजट से पहले ही पेश किया जाता है। साल 2019 में मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी इसलिए आर्थिक सर्वे को आने वाली सरकार के द्वारा पेश किया जाएगा। इस साल आर्थिक सर्वे जून या जुलाई में पेश किया जा सकता है।


राष्ट्रपति भी करते हैं संबोधित

बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के संयुक्त सदन को संबोंधित करेंगे। राष्ट्रपति अपनी सरकार की रूपरेखा के बारे में बताएंगे। इसके अगले यानि कि 1 फरवरी को वित्त मंत्री मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश करेंगे। यह अरुण जेटली का छठवां बजट होगा। इस बजट के पेश होने के बाद जो भी सरकार सत्ता में आएगी वह पूर्ण बजट को पेश करेगी। 31 जनवरी से आरंभ होने वाला संसद का बजट सत्र 14 फरवरी तक चलेगा।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो