script

जेटली के पिटारे में महिलाओं के लिए ये हो सकता है खास, इससे पहले भी मिल चुकी है बड़ी सौगात

locationनई दिल्लीPublished: Jan 19, 2019 03:57:38 pm

Submitted by:

manish ranjan

मोदी सरकार 1 फरवरी 2019 को अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है।

 budget 2019

जेटली के पिटारे में महिलाओं के लिए ये हो सकता है खास, इससे पहले भी मिल चुकी है बड़ी सौगात

नई दिल्ली। मोदी सरकार 1 फरवरी 2019 को अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने जा रही है। ऐसे में हर वर्ग के लोगों को मोदी सरकार के आखिरी बजट से काफी उम्मीदें हैं। साथ ही मोदी सरकार लोकसभा चुनाव को देखते हुए हर वर्ग के लिए कुछ ना कुछ खास ऐलान करने वाली है। ऐसे में महिलाओं को भी इस बात का इंतजार है कि सरकार अपने अंतरिम बजट में उनके लिए क्या खास लेकर आने वाली हैं। आइए जानते हैं मोदी सरकार ने इससे पहले महिलाओं को बजट में क्या-क्या खास तोहफे दिए हैं। साथ ही इस बार बजट सरकार के आखिरी बजट से क्या है महिलाओं की उम्मीदें।

2017 में महिलाओं को मिले ये खास तोहफे

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने पहले के बजट में अपना पिटारा खोलते हुए महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। बात अगर साल 2017 के बजट की जाए तो सरकार ने इस साल के बजट में महिलाओं के लिए विभिन्न घोषणाएं की थी। सरकार ने इस साल बजट में महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट पर फोकस था। साथ ही इसके लिए 1.84 लाख करोड़ रुपए का आवंटन भी किया गया था। वहीं गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए 6000 रुपए देने का ऐलान किया था। इसके अलावा महिलाओं को आसानी से लोन उपलब्ध कराने को लेकर भी सरकार ने कदम उठाए थे। सरकार ने सस्ता लोन देने के लिए नेशनल हाउसिंग बैंक को 20,000 करोड़ की राशि देने की बात कही गई थी। साथ ही महिलाओं के लिए स्वास्थ्य उप केंद्रो में हेल्थ वैलनेस सेंटर बनाने को भी ऐलान किया था।

2018 में महिलाओं के लिए ये रहा खास

साल 2018 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई बड़े ऐलान किए थे। इस साल के बजट में वित्त मंत्री ने कामकाजी महिलाओं से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं तक के लिए अलग-अलग ऐलान किए थे। वित्त मंत्री नेगठित क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक अहम कदम उठाया था। बजट में कामकाजी महिलाओं को राहत देते हुए उनकी पीएफ मदद को पहले 3 साल 8 फीसदी करने का ऐलान किया। इससे पहले तक पुरुष और महिला दोनों के लिए यह मदद 12 फीसदी था। सरकार के इस कदम के बाद कामकाजी महिलाओं की सैलरी में बढ़ोतरी हो गई थी। इसके अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को 8 करोड़ मुफ्त एलपीजी कनेक्शन बांटे जाने की भी घोषणा की थी।

महिलाओं की बजट से उम्मीद

अब बात अगर बात इस साल के बजट की जाए तो इस साल के बजट में महिलाओं को महिला सुरक्षा के अलावा भी कई और उम्मीदें लगा रखी हैं। इस बजट में महिलाओं को उनकी उच्च शिक्षा सस्ती की होने को उम्मीद है। इसी के साथ महिलाएं ये भी चाहती है कि इस बार बजट में महिलाओं के रोजगार पर खास ध्यान दिया जाए। साथ ही नया कारोबार शुरू करने के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण भी उपलब्ध कराया जाए।

ट्रेंडिंग वीडियो