26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने के लिए आरबीआर्इ से अनुरोध करेगा यस बैंक

पिछले सप्ताह ही केंद्रीय बैंक ने यस बैंक को एक पत्र के माध्यम से आदेश दिया था कि बैंक अपने मौजूदा प्रबंध निदेशक व सीर्इआे राणा कपूर के कार्यकाल को 31 जनवरी 2019 के आगे जारी नहीं रख सकता। केंद्रीय बैंक ने ये फैसला तब लिया था जब बैंक बोर्ड ने राणा कपूर के कार्यकाल को अगले तीन साल तक बढ़ाने का फैसला किया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 26 Sep 2018, 2:35 PM IST

Rana Kapoor

राणा कपूर का कार्यकाल बढ़ाने के लिए आरबीआर्इ से अनुरोध करेगा यस बैंक

नर्इ दिल्ली। प्राइवेट सेक्टर की उधारकर्ता यस बैंक ने अपने प्रबंध निदेशक आैर मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर के कार्यकाल को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से अनुरोध करने का फैसला लिया है। अभी पिछले सप्ताह ही केंद्रीय बैंक ने यस बैंक को एक पत्र के माध्यम से आदेश दिया था कि बैंक अपने मौजूदा प्रबंध निदेशक व सीर्इआे राणा कपूर के कार्यकाल को 31 जनवरी 2019 के आगे जारी नहीं रख सकता। केंद्रीय बैंक ने ये फैसला तब लिया था जब बैंक बोर्ड ने राणा कपूर के कार्यकाल को अगले तीन साल तक बढ़ाने का फैसला किया था।


इस अवधि तक कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध
मंगलवार को बैठक के बाद यस बैंक ने अपने बयान में कहा, "ये फैसला किया गया है कि हम रिजर्व बैंक से अनुरोध करेंगे की राणा कपूर के कार्यकाल को कम से कम 30 अप्रैल 2019 तक बढ़ाया जाए ताकि वित्त वर्ष 2019 का वित्तीय स्टेटमेंट का आॅडिट पूरा किया जा सके। "

यह भी पढ़ें - हर रोज 62 करोड़ रुपए कमाती है यह महिला उद्योगपति, सामने आर्इ चौंकाने वाली रिपोर्ट

बैंक को अगली नियुक्ति के लिए समय चाहिए
वहीं बैंक के बोर्ड मेंबर अार चंद्रशेखर ने ब्लूमबर्ग क्विंट से कहा कि इसको एक परिप्रेक्ष्य में लिया जाना चाहिए आैर वो परिप्रेक्ष्य ये है कि बैंक को अगला उम्मीदवार चुनने के लिए समय की जरूरत है। इस तरह की नियुक्तियों में समय लगता है आैर जो नियुक्त होता उसे भी कुछ समय चाहिए होता है।


क्या रिजर्व बैंक सहमत होगा
एेसे में यस बैंक के इस फैसले से सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या रिजर्व बैंक यस बैंक के इस अनुरोध से सहमत होगा? इस मामले से जुड़े जानकारों का कहना है कि बैंक बोर्ड अपनी किस्मत का आजमा रहा है। इस बात की बहुत कम संभावना है कि रिजर्व बैंक इस बात के लिए सहमत होगा। अधिक से अधिक वो एक से दो माह के लिए ही सहमत हो सकता है।