चौथा स्टेप – अब ‘डेटा अपडेट रिक्वेस्ट’ वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आप उस विकल्प को चुनें जिसे अपडेट/सुधारना चाहते हैं। आप चाहें तो सारे विकल्प को अपडेट कर सकते हैं। विकल्प चुनने के बाद आधार अपडेट फॉर्म खुल जाएगा. यहां पर आप अपनी ज़रूरत के हिसाब से जानकारी में बदलाव कर सकते हैं।
पांचवा स्टेप – नाम और पते की जानकारी वाले लिंक के बाद अपनी दी गई नई जानकारी को दोबारा जांच कर लें। इसके बाद सबमिट अपडेट रिक्वेस्ट पर क्लिक कर करें।
छठा स्टेप – अब जिस जानकारी में बदलाव करना चाहते हैं तो उससे संबंधित कागज़ात भी आपको देने होंगे। ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जेंडर (लिंग) में बदलाव करने के लिए किसी कागज़ात की ज़रूरत नहीं है। लेकिन नाम, जन्म तिथि और पते में बदलाव के लिए आपको इससे संबंधित डॉक्यूमेंट देना होगा। ये डॉक्यूमेंट मान्य हैं- पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन/ पीडीएस फोटो कार्ड वगैरह। जानकारी अपडेट करने के बाद आपको सबमिट करना होगा। इसके बाद आपके पास अपडेट रिक्वेस्ट नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, जिससे आप अपने रिक्वेस्ट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।