थाना टूंडला के गुलाब नगर निवासी विजय सिंह रेलवे में कार्यरत थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दो बेटी और एक बेटे की जिम्मेदारी मां के कांधों पर आ गई। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मां बड़ी बेटी के साथ बैंक गई थीं। वापस लौटने पर छोटी बेटी 20 वर्षीय स्वेता का शव दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला। बेटी के शव को देख मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पहले पति और अब बेटी की मौत के बाद मां का रो—रोकर बुरा हाल हो रहा है। आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है।