फिरोजाबाद

आज का राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी लवलाइफ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति हमारे वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करती है।

फिरोजाबादNov 18, 2018 / 11:10 am

अमित शर्मा

आज का राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी लवलाइफ

मेष: छोटी बहन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचें अन्यथा परेशान में पड़ जाएंगे। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
वृष: भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता से सफलता मिलने के संकेत हैं। यदि भाई-बहन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो संबंधों में सुधार होगा।

मिथुन: नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है, इसलिए सचेत रहे। आपको संचित धन में कमी आएगी।
कर्क: धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। इस समय में आपको जीवन में सुख, शांति, मान सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंह: किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपका धन शुभ कार्यों में अधिक व्यय होगा।
कन्या: वैवाहिक सुख एवं आनंद उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यों से दूर रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी।

तुला: यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती है। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो गणेश जी के दर्शन करके घर से निकले। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपकी आमदनी में बाधाएं एवं परेशानियां आएंगी।
वृश्चिक: स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनु: आज भूमि खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। व्यापार में नए और लाभकारी अनुबंद रहेंगे। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की संभावना रहेगी।
मकर: मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। नए प्रेम संबंध स्थापित करने का प्रयास करें।

कुंभ: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद है। ससुराल पक्ष से धन की हानि हो सकती है। आपको मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी।
मीन: आपका मन शांत रहेगा। अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी शिक्षा की ओर रुचि बढ़ेगी एवं नए कार्य सीखने की इच्छाएं प्रबल होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.