script

आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं Aries, Cancer, Taurus, Gemini और आपके सितारे

locationफिरोजाबादPublished: Nov 17, 2018 10:29:43 am

कैसा रहेगा आपका दिन। क्या कहती है आपकी लवलाइफ। कार्यक्षेत्र में मिलेगी पदोन्नति या व्यापार में होगा मुनाफा।

rashifal

आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं Aries, Cancer, Taurus, Gemini और आपके सितारे

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मिथुनः- धन की हानि होने की सम्भावना रहेगी। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।
सिंहः- छोटी ***** के पुत्र से सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।
तुलाः- व्यापार में किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।
धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।
कुम्भः-यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती है। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी ***** की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।
मीनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपका मन गलत कार्यों से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो