फिरोजाबाद

वीडियो: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से तार बांधने पर एबीवीपी ने किया हंगामा, जमकर नारेबाजी

— नगर निगम अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप, सिटी मजिस्ट्रेट ने खुलवाया तार तब जाकर हुआ मामला शांत।

फिरोजाबादDec 25, 2018 / 02:05 pm

arun rawat

ABVP

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में एबीवीपी पदाधिकारियों ने हंगामा कर दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि उनके आदर्श स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की गर्दन से तार बांध दिया गया है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि कोई उनके आदर्श को फांसी देने का प्रयास कर रहा है। मामला बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर आ गईं। उन्होंने तार खुलवाकर मामला शांत कराया।
फिरोजाबाद का है मामला
नगर निगम द्वारा शहर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाई गई है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के गले में तार बंधा देखा तो उनका खून खौल उठा। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। नगर आयुक्त के विरुद्ध में नारेबाजी शुरू कर दी।
ओछी मानसिकता का लगाया आरोप
एबीवीपी पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त पर ओझी मानसिकता का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देेने की पेशकश कर दी। युवाओं का कहना था कि स्वामी विवेकानंद के अपमान को वह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह पहुंच गई। उन्होंने आनन—फानन में तार खुलवाकर मामला शांत कराया। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि तार बंधा होने पर एबीवीपी ने हंगामा किया था। तार को खुलवा दिया गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.