scriptपहली बार सैफई परिवार के ‘घमासान’ में कूदे शिवपाल के बेटे, अक्षय यादव को लेकर दिया बड़ा बयान | Aditya Yadav Big Attack on Akshay Yadav over Saifai Family Fight | Patrika News

पहली बार सैफई परिवार के ‘घमासान’ में कूदे शिवपाल के बेटे, अक्षय यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

locationफिरोजाबादPublished: Apr 23, 2019 03:00:15 pm

फिरोजाबाद में मतदान हो रहा है। एक तरफ शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव ने मोर्चा संभाल रखा है वहीं दूसरी तरफ रामगोपाल यादव खुद हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

Aditya Yadav

पहली बार सैफई परिवार के ‘घमासान’ में कूदे शिवपाल के बेटे, अक्षय यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

फिरोजाबाद। सैफई परिवार के घमासान की गवाह बनी फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। आज यहां मतदान हो रहा है। इस बीच एख तरफ शिवपाल यादव के बेटे और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने मोर्चा संभाल रखा है वहीं दूसरी तरफ सपा प्रत्याशी अक्षय यादव के पिता रामगोपाल यादव खुद हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।
भाजपा से टक्कर

बूथ भ्रमण के दौरान आदित्य यादव ने कहा कि हमारा मुकाबला सिर्फ बीजेपी है और कोई हमारी टक्कर में नहीं है। वहीं मौजूदा सांसद अक्षय यादव ने कहा है कि शिवपाल यादव टक्कर में नहीं हैं। इस पर आदित्य यादव ने कहा कि अक्षय यादव को धरातल की जानकारी नहीं है। अगर उनको जानकारी होती तो जो स्थिति आज उनकी है, इस क्षेत्र के अंदर न होती।
अक्षय पर निशाना

अक्षय पर निशाना साधते हुए आदित्य यादव ने कहा कि जिस आदमी को पांच साल में क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पता नहीं लगी, उनको यह नहीं पता लगा कि किन लोगों ने उन्हें वोट किया किसने नहीं किया, ऐसे लोगों की टिप्पड़ी पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्हें तो कुछ आइडिया भी नहीं है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो