scriptशिवपाल यादव के बेटे ने ताऊ रामगोपाल यादव पर बोला हमला, गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो | Aditya Yadav On Ramgopal Yadav Spoke attack | Patrika News

शिवपाल यादव के बेटे ने ताऊ रामगोपाल यादव पर बोला हमला, गठबंधन को लेकर कही बड़ी बात, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 20, 2019 11:21:20 am

— प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने प्रो रामगोपाल यादव के बयान पर किया पलटवार और कहा सपा-बसपा गठबंधन विपक्ष की मांग नही सत्ता और कुर्सी की लालसा है।

aditya yadav

aditya yadav

फ़िरोज़ाबाद। फिरोजाबाद जिले में लोकसभा चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। सबसे अधिक वाक युद्ध सैफई परिवार के बीच ही हो रहा है। ऐसे में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के पुत्र व पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने अपने ताऊ रामगोपाल यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ताऊ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता की लालसा लेकर बसपा से गठबंधन किया है।
ये बोले आदित्य
फ़िरोज़ाबाद में सपा-बसपा गठबंधन के बयान पर आदित्य यादव ने कहा कि सत्ता की लालसा की वजह से ये गठबंधन किया गया है। सपा का जनता के बीच घोर विरोध है। सपा सांसद ने फिरोजाबाद के अंदर विगत पांच साल के अंदर कोई कार्य नहीं किया। चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके नेता शिवपाल यादव चाहेंगे तो वह चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि ये फैसला हमारे नेताजी शिवपाल यादव करेंगे।
पिता के लिए पसीना बहा रहे आदित्य
फिरोजाबाद लोकसभा सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सपा से प्रत्याशी हें जबकि इसी लोकसभा सीट से आदित्य के पिता प्रसपा से शिवपाल सिंह यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में पिता को जिताने के लिए बेटा पसीना बहा रहा है वहीं बेटे को जिताने के लिए रामगोपाल यादव दिन रात एक कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो