scriptVIDEO: आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस पर एक और हादसा, चचेरे भाइयों में एक की मौत | Agra-Lucknow Express way road accident death bike sawar | Patrika News

VIDEO: आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस पर एक और हादसा, चचेरे भाइयों में एक की मौत

locationफिरोजाबादPublished: Mar 20, 2019 09:47:01 am

Submitted by:

arun rawat

— बाइक सवार चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

accident

accident

फिरोजाबाद। आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चलना अब काफी मुश्किल हो गया है। विगत एक सप्ताह के अंदर चार हादसे एक्सप्रेस वे पर हो चुके हैं। मंगलवार देर रात्रि हुए हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
आगरा जिले के थाना जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव कपूरपुरा निवासी 50 वर्षीय सत्यवीर पुत्र नाथूराम और उसके ताऊ का लड़का 38 वर्षीय भगत सिंह पुत्र रामनरायन अलीगढ़ स्थित एक कंपनी में लाइट का काम करते हैं। होली के त्यौहार के चलते दोनों भाई मंगलवार को अपनी बाइक से अलीगढ़ से घर के लिए निकले थे। देर रात्रि जब उनकी बाइक धनपुरा के समीप एक्सप्रेस वे पर पहुंची। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक के पीछे बैठा भगत सिंह बाइक से उछल कर दूर जा गिरा। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं सत्यवीर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद मौके पर पहुंची हाईवे पैट्रोलिंग कार ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय भेजा। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद भगत सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यवीर को प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी घायल सत्यवीर के परिवार को मोबाइल द्वारा पुलिस ने दी। जानकारी होते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

ट्रेंडिंग वीडियो