scriptVIDEO: आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कैंटर, दो दर्जन मजदूर घायल | Agra-Lucknow expressway accident Cantor and tuck,laborers injured | Patrika News

VIDEO: आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक में घुसी कैंटर, दो दर्जन मजदूर घायल

locationफिरोजाबादPublished: Jul 02, 2019 06:15:54 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना मटसेना क्षेत्र में हुआ हादसा, घायलों को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में कराया गया भर्ती।

accident

accident

फिरोजाबाद। आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस मंगलवार सुबह हादसा हो गया। श्रमिकों से भरी एक कैंटर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में दो दर्जन श्रमिक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। जहां कई को गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।इससे पहले भी एक्सप्रेस पर गंभीर हादसे हो चुके हैं।
मटसेना क्षेत्र का मामला
फ़िरोज़ाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह एक सड़क हादसा हो गया। सुबह थाना पुलिस को सूचना मिली कि विभाड़ी से श्रमिक लेकर एक कैंटर उत्तर प्रदेश के बांदा जा रही है। वह मटसेना थाना क्षेत्र के दतावली गांव के समीप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई है। जिसमें सवार श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। कुछ लोगों को चोटें आईं हैं। उनका उपचार कर दिया गया है। किसी की जान जाने वाली बात नहीं है। इससे पहले भी एक्सप्रेस पर कई हादसे हो चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो