scriptफिरोजाबाद में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को दिया एक नया नाम, सुनकर योगी आदित्यनाथ रह जाएंगे हैरान | Akhilesh Yadav said, Uttar Pradesh's new name is Hatya Pradesh | Patrika News

फिरोजाबाद में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को दिया एक नया नाम, सुनकर योगी आदित्यनाथ रह जाएंगे हैरान

locationफिरोजाबादPublished: Aug 24, 2019 11:21:30 am

— पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में हो रहीें हत्याओं के विरोध में प्रदेश सरकार पर बोला हमला।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों और हत्या की घटनाओं को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश को नया नाम देते हुए इसे ‘हत्या प्रदेश’ बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का नया नाम है यह हत्या प्रदेश। इलाहाबाद में 12 घंटे में छह हत्याएं हुई। सुल्तानपुर में हत्याएं हुई। पुलिस को पैसा देकर हत्या करा लो, आगरा में रिकॉर्डिंग इसका सबूत है। ऐसे में उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश कहने में कोई बुराई नहीं।
यह भी पढ़ें—

टूंडला विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति, नहीं बदले जाएंगे मंडल अध्यक्ष

पूरी तरह फेल प्रदेश सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। अपराध चरम सीमा पर है। हमने उत्तर प्रदेश कासे उत्तम प्रदेश बनाया तो वहीं भाजपा सरकार ने प्रदेश को हत्या प्रदेश बना दिया। इलाहाबाद, सुल्तानपुर और आगरा में लोगों की हत्याएं की गईं। इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर सकी। इस सरकार में पुलिस पैसे लेकर कोई भी काम करा देती है।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद के टूंडला में शुरू हुआ तीन दिवसीय रामाश्रम सत्संग, देश विदेश से आते हैं श्रद्धालु, देखें वीडियो

लोगों से पूछे सवाल
अखिलेश यादव ने लोगों से सवाल पूछते हुए कहा कि जिस सरकार में आम आदमी सुरक्षित नहीं हैं। दिन दहाड़े हत्याएं हो रही हैं। क्या ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का हक है। इस पर पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका समर्थन किया। अखिलेश यादव इससे पहले भी योगी सरकार पर तंज कस चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो