scriptकिसानों को लेकर अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, देखें वीडियो | Akhilesh Yadav talked about the farmers against Prime Minister | Patrika News

किसानों को लेकर अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री पर बोला हमला, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Dec 07, 2018 06:47:31 pm

Submitted by:

arun rawat

– पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा प्रधानमंत्री कई देशों में घूम चुके हैं, इतने किसानों ने कहीं आतमहत्या नहीं की होगी जितनी इस देश में हुई है।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

फिरोजाबाद। शुक्रवार को फिरोजाबाद आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमाम देशों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्हें यह जानकारी होगी कि इतनी तादाद में किसी भी देश में किसानों ने आत्महत्या नहीं की होगी। जितनी भारत देश में किसानों ने की है। भाजपा ने किसानों की अनदेखी की है। पिछली सरकार में भाजपाई आलू को लखनऊ में छोड़कर चले गए।
डीजल-पेट्रोल कर दिए बराबर
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेटों को बराकर कर दिया। आम आदमी महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि भगवान का इस सरकार में भविष्य क्या है। युवाओं को भी इस सरकार में कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इस सरकार में 40 हजार किसानों ने आत्महत्या की हैं। सत्ता पाने से पहले भाजपा ने कहा था कि युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, कहां गए वह वादे।
वादों पर खरी नहीं उतरी भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। नेताजी जब देश के रक्षा मंत्री थे। तब उन्होंने शहीद होने वाले सैनिकों के शवों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। इससे पहले किसी भी सरकार ने ऐसी व्यवस्था नहीं की थी। लोग सेना में अपने बेटों को भेजने से कतराने लगे थे। नेताजी के इस निर्णय के बाद लोग अपने बेटों को सीमा पर लड़ने के लिए भेजने लगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो