scriptजानिए कौन है य ह बालिका जिसे नामांकन के लिए अपने साथ अंदर ले जाना चाहते थे गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, देखें वीडियो | Akshay Yadav, coalition candidate, came to enroll with daughter | Patrika News

जानिए कौन है य ह बालिका जिसे नामांकन के लिए अपने साथ अंदर ले जाना चाहते थे गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Mar 30, 2019 01:34:16 pm

Submitted by:

arun rawat

— एक करीब 10 वर्षीय बालिका के साथ नामांकन करने के लिए मुख्यालय पहुंचे थे अक्षय यादव लेकिन पुलिस ने बालिका को नहीं जाने दिया अंदर।

akshay beti

akshay beti

फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय पर नामांकन करने के लिए गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव एक 10 वर्षीय बालिका के साथ पहुंचे थे। जहां प्रवेश द्वार पर पुलिस ने बालिका को अंदर जाने से रोक दिया। पुलिस का कहना था कि वह इस बच्ची को अपने साथ अंदर नहीं ले जा सकते। बालिका को अपने साथ ले जाने के लिए प्रत्याशी अक्षय यादव ने काफी कहा लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। उनके साथ चार प्रस्तावकों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई थी।
बेटी थी अक्षय यादव की
गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव जिस बच्ची के साथ पहुंचे थे वह उनकी बेटी गुनगुन थी। जिसे वह अपने लिए काफी लकेी मानते हैं और वह उसे अपने साथ अंदर लेकर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं होने दिया। पुलिस ने गेट पर ही बच्ची को रोक दिया और काफी प्रयासों के बाद भी अंदर जाने नहीं दिया। बाद में उन्होंने अपनी बेटी को गाड़ी में बिठवा दिया और अपने चार प्रस्तावकों के साथ नामांकन करने गए थे।
ये बोले अक्षय यादव
जिलाधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन भरने के बाद वहां से लौटने के दौरान सपा, बसपा, रालोद के गठबंधन प्रत्याशी अक्षय यादव ने कहा कि यहां अभी भाजपा का कोई प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। चाचा और भतीजे की जंग है पर कहा बड़ो का कार्य होता है छोटों को आशीर्वाद देना। एक भतीजे अखिल को मुख्यमंत्री बनाया था दूसरा भतीजा अक्षय एमपी का चुनाव लड़ रहा है। उसे भी आशीर्वाद दें। नेताजी मुलायम के चुनाव लड़ने पर कहा वे पार्टी के संरक्षक हैं जहां से चाहें वहां से चुनाव लड़ सकते हैं। अक्षय बोले हम विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। मुकाबला किससे है पर कहा हम अपना चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा मुकाबला किसी से नही है बाकी अपना चुनाव लड़ें। भाजपा द्वारा अभी तक प्रत्याशी घोषित न करने के सवाल पर कहा मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, कन्नौज ऐसी जगह हैं जो सपा का गढ़ माना जाता है मैनपुरी और फिरोजाबाद में अभी तक अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाये इससे माना जाये हालत खस्ता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो