scriptवीडियो: पति से नाराज पत्नी ने मकर संक्रांति पर उठाया खौफनाक कदम, देखकर परिवार में मच गई चीख पुकार | Angry wife with a spouse put a kerosene oil on fire | Patrika News

वीडियो: पति से नाराज पत्नी ने मकर संक्रांति पर उठाया खौफनाक कदम, देखकर परिवार में मच गई चीख पुकार

locationफिरोजाबादPublished: Jan 14, 2019 06:05:50 pm

— मकर संक्रांति पर्व का सामान कम लेकर आया था पति, इसलिए पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर लगा ली आग।

vivahita

vivahita

फिरोजाबाद। मकर संक्रांति का सामान कम लेकर आए पति से नाराज पत्नी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिवारीजनों ने महिला को ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिवारीजनों का कहना है कि पति—पत्नी में सामान लाने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। तभी महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
थाना मटसेना क्षेत्र का है मामला
थाना मटसैना क्षेत्र निवासी करीब 38 वर्षीय महिला गिरजा देवी पत्नी राजू का आज सुबह अपने पति से मकर संक्रांति का सामान लाने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते उसने नाराज होकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिसे आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लाये।
पति—पत्नी के बीच चल रहा था झगड़ा
यहां उसके जेठ रामवीर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि बीते दिन से ही दोनों पति पत्नी में गृह क्लेश चल रहा था। आज सामान कम लाने को फिर झगड़ा हुआ तो भाई की पत्नी ने मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। महिला काफी जल चुकी है जिसका उपचार किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो