scriptVIDEO: पुलिस ने चूड़ी जुड़ाई श्रमिक नेताओं को जेल भेजा तो मजदूरों ने उठाया ये कदम, जमकर किया हंगामा | Arrest bangle workers Rowdy women did ruckus in Firozabad | Patrika News

VIDEO: पुलिस ने चूड़ी जुड़ाई श्रमिक नेताओं को जेल भेजा तो मजदूरों ने उठाया ये कदम, जमकर किया हंगामा

locationफिरोजाबादPublished: May 18, 2019 02:51:37 pm

Submitted by:

arun rawat

— श्रमिक नेता की गिरफ्तारी होने के बाद महिला श्रमिकों ने पुलिस पर लगाया भेदभाव का आरोप।

choodi shramik

choodi shramik

फिरोजाबाद। चूड़ी कारखानों में जुड़इयों की हड़ताल करने और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो श्रमिक नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके बाद महिला मजदूरों ने काम बंद हड़ताल कर प्रदर्शन किया और पुलिस पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए मजदूरों को छुड़वाए जाने की मांग की। महिला श्रमिकों का आरोप है कि मजदूरों से जबरन कारखानों में काम कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
ये था मामला
हड़ताल के दौरान शहनशाह बाबा निवासी झम्मैया टोला निवासी ने श्रमिक नेता रामदास मानव सहित छह लोगों के खिलाफ चूड़ियों के तोड़ों की तोड़फोड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दीं। एसपी सिटी प्रबल प्रताप के निर्देश पर पुलिस ने रामदास मानव निवासी करबला, राजेश कुमार पैमेश्वर गेट, मुलायम सिंह कौशल्या नगर, हाकिम सिंह भीमनगर, बृजेन्द्र्र सिंह व उदयपाल निवासी पैमेश्वर गेट को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराने के बाद उनको जेल भेज दिया।
महिलाओं ने किया हंगामा
महिलाओं का कहना है कि चूड़ी जुड़इयों को उनकी मेहनत का पूरा दाम नहीं मिलता है। अपना पैसा बढ़वाने के लिए वह हड़ताल पर थे। पुलिस उन पर दबाव बनाकर कार्य करवाना चाहती है। पुलिस के मनाने के बाद भी श्रमिकों ने काम करने से इंकार कर दिया था। इसी बात से नाराज पुलिस ने श्रमिकों को झूठे केस में फंसाना शुरू कर दिया है। पुलिस तानाशाही रवैया अपना रही है। इससे श्रमिकों का शोषण हो रहा है। उन्होंने पकड़े गए श्रमिकों को छोड़े जाने की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो