scriptमुख्यमंत्री के सामने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो | Asha and Anganwadi in front of Chief Minister Workers created ruckus | Patrika News

मुख्यमंत्री के सामने आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

locationफिरोजाबादPublished: Sep 14, 2019 07:10:08 pm

– हंगामा होता देख जल्द ही अपना भाषण समाप्त कर निकल गए मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के जाने के बाद पांडाल में बिछीं कुर्सियों को तोड़ा

Hungama

Hungama

फिरोजाबाद। नगर के ठा. बीरी सिंह इंटर काॅलेज के मैदान पर जनसभा करने आए मुख्यमंत्री को विरोध का सामना भी करना पड़ा। जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान ही हंगामा कर दिया। हंगामा होता देख मुख्यमंत्री अपना भाषण समाप्त कर निकल गए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित कर रहे थे। तभी पांडाल में आगे की पंक्ति में बैठीं आशा और आंगनवाड़ी कार्यकत्री खड़ी होकर हाय-हाय के नारे लगाने लगीं। कुछ ही देर में पांडाल के अंदर शोर बढ़ गया। पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रहीं कार्यकत्रियों को रोकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सकीं। कार्यकत्रियों का कहना था कि आंगनवाड़ियों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिल रहा है।
वहीं आशाओं को दो हजार रुपए मासिक मानदेय दिया जा रहा है। इससे उनका खर्चा भी नहीं चल पा रहा है। उन्होंने मानदेय बढ़वाए जाने की मांग की। पांडाल में हंगामा होता देख मुख्यमंत्री ने अपना भाषण समाप्त कर दिया और तुरंत चले गए। मुख्यमंत्री के जाने के बाद गुस्साई कार्यकत्रियों ने कुर्सियों को तोड़ना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें रोका और बाहर निकाला। हंगामा रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आंगनवाड़ी नेताओं को पहले ही नजरबंद कर दिया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो