scriptVIDEO: घर में सो रहे रिटायर्ड दरोगा का गला काटकर हत्या का प्रयास, चीख सुनकर भागे बदमाश | Attempted assassination retired policeman sleeping home in Firozabad | Patrika News

VIDEO: घर में सो रहे रिटायर्ड दरोगा का गला काटकर हत्या का प्रयास, चीख सुनकर भागे बदमाश

locationफिरोजाबादPublished: Sep 20, 2019 09:42:21 am

— फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र का मामला, पति—पत्नी एक कमरे में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने बोल दिया हमला।

Attack

Attack

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में अज्ञात हमलावरों ने घर में सो रहे रिटायर्ड दरोगा पर हमला बोल दिया। चाकू से उनका गला रेत दिया। चीख सुनकर हमलावर मौके से भाग निकले। कोई उन्हें पहचान नहीं सका। आनन—फानन में दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हमला करने वालों की जानकारी नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें—

लूट के लिए फाइनेंसकर्मी की हत्या करने वाले बदमाशों से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक पकड़ा, दूसरा फरार

यह था पूरा मामला
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव नगला हिम्मत निवासी यशपाल सिंह राघव रिटायर्ड दरोगा हैं। गुरुवार रात्रि दरोगा पत्नी चन्द्रकांता देवी के साथ एक कमरे में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक करीब सवा 12 बजे अज्ञात हमलावर घर में घुस आए और सोते हुए दरोगा पर चाकू से वार कर दिया। हमलावरों ने उनके गले को रेत दिया। तभी उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर समीप सो रहीं उनकी पत्नी की आंख खुल गई। उन्होंने शोर मचा दिया।
यह भी पढ़ें—

VIDEO: बेटा नहीं हुआ तो फिरोजाबाद में कलयुगी पिता ने मासूम बेटी को दी दर्दनाक मौत, दृश्य देखकर कांप जाएगा कलेजा

आस—पास के लोगों की जुटी भीड़
चीख सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। अपने आप को घिरता देख हमलावर फरार हो गया। आनन—फानन में परिवारीजन दरोगा को इलाज के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिवारीजनों के अलावा दरोगा के भी बयान लिए हैं लेकिन हमला करने वालों की अभी तक जानकारी नहीं हो सकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो