scriptVIDEO: तेज रफ्तार का कहर, सवारियों के साथ नाले में जा गिरा आॅटो | Auto accident injured four passanger in firozabad | Patrika News

VIDEO: तेज रफ्तार का कहर, सवारियों के साथ नाले में जा गिरा आॅटो

locationफिरोजाबादPublished: Feb 20, 2020 12:28:52 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना उत्तर क्षेत्र के किशन नगर नाले का मामला, सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में गिरा आॅटो

Auto Accident

Auto Accident

फिरोजाबाद। रेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सवारियों से भरा एक आॅटो अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस नाले में आॅटो गिरा वह गंदगी से अटा पड़ा था, यदि नाले में पानी अधिक होता तो गंभीर परिणाम हो सकते थे। सही सलामत बचे राहगीर ईश्वर का धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे।
किशन नगर नाले का मामला
गुरुवार सुबह एक आॅटो सवारियां भरकर थाना उत्तर क्षेत्र के किशन नगर से टूंडला की ओर आ रहा था। अभी वह चला ही था कि सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में आॅटो अनियंत्रित होकर समीप के नाले में गिर गया। आॅटो के नाले में गिरते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने किसी तरह सवारियों को आॅटो से बाहर निकाला। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक तेजी से आॅटो चला रहा था, तभी अचानक सामने से बाइक आ गई थी और उसे बचाने के चक्कर में आॅटो अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। इस हादसे में कुल चार यात्री घायल हुए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो