scriptVIDEO: ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा आॅटो, पांच यात्री घायल | Auto overturns passengers while overtaking five passengers injured | Patrika News

VIDEO: ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलटा यात्रियों से भरा आॅटो, पांच यात्री घायल

locationफिरोजाबादPublished: Feb 10, 2020 12:47:56 pm

Submitted by:

arun rawat

— थाना पचोखरा क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के समीप हुआ हादसा, शादी समारोह से लौट रहे थे यात्री

Auto Accident

Auto Accident

फिरोजाबाद। शादी समारोह से लौट रहे यात्रियों से भरा एक आॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। इनमें एक एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक आॅटो छोड़कर फरार हो गया। यह हादसा ओवरटेक करते समय हुआ।
पचोखरा क्षेत्र का मामला
सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे एक आॅटो संख्या यूपी 83 बीटी 3632 चिलासनी से टूंडला की ओर आ रहा था। आॅटो में चिलासनी से 35 वर्षीय अंजू पत्नी अनिल गुप्ता उम्र 35 निवासी फिरोजाबाद, बबली पत्नी संजय गुप्ता निवासी चिलासनी, 12 वर्षीय खुशी पुत्री संजय गुप्ता बैठ गए। रास्ते में आदित्य मैरिज होम से 45 वर्षीय रामलली पत्नी सूरजपाल निवासी निवासी मौहम्मदाबाद, 55 वर्षीय भगवान देवी पत्नी स्व. रामप्रसाद निवासी आगरा बैठ गए। पचोखरा क्षेत्र के अंबेडकर पार्क के समीप आॅटो ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सभी घायल हो गए जबकि चालक आॅटो छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो