यह भी पढ़ें— वीडियो: टीईटी की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग को लेकर, बीटीसी धारकों ने उठाया ये कदम पीटने के बाद भाग गया आरोपी
मामला बोधश्रम स्थित रहने वाले विशाल गुप्ता के बिल से जुड़ा हुआ है। जिसका फॉर्म टीसी छकौड़ी लाल द्वारा भरा गया था और वो बाबू सुरेंद्र कुमार से जबरन रेट अलग लगाने की जिद्द कर रहा था। जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और छकौड़ी ने निगम के बाबू को पीटना शुरू कर दिया। बाद में मौके से आरोपी छकौड़ी फरार हो गया। इससे पहले भी निगम में छकौड़ी के द्वारा मारपीट की घटना सामने आती रही हैं। समाज सेवी सतेंद्र जैन सोली पर इसी कर्मचारी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया था निगम में यूनियन का नेता होने का फायदा इस कर्मचारी द्वारा अक्सर उठाया जाता है वही निगम के कर्मचारी भी और अधिकारी इस को सहने के लिए विवश नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें— पत्रिका स्पेशल: इस जिले में जिसने भी किया रोड शो प्रत्याशी बनकर आया चुनाव मैदान में, अब इस नेता पर टिकी निगाहें होगी कड़ी कार्रवाई
इस मामले में महापौर नूतन राठौर का कहना है कि नगर निगम का माहौल खराब करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी भी सूरत में आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जानकारी की जा रही है। पीड़ित बाबू का मेडिकल कराया जा रहा है। नगर निगम में किसी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं होगी।